बीजेपी नेता पांडा का दावा, 'बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों के ISI और पाक आर्मी से है संबंध'

पांडा के ट्वीट के बाद उनके ट्वीट को कमेंट की बाढ़ आई। लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने ऐसी हस्तियों के नामों का खुलासा करने को कहा।
baijaint panda
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. बीजेपी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बैजयंत जे पांडा ने बुधवार को सनसनीखेज दावा किया है। पांडा ने कहा कि, उनके पास ऐसे दस्तावेज़ है जिसे साबित होगा कि बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गजों के संबंध ISI और पाक आर्मी से है। पांडा ने किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम लिए बिना यह दावा किया है। साथ ही उन्होंने देशभक्त कलाकारों ने ऐसे लोगों के साथ काम न करने की अपील की है। पांडा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह दावा किया है।

बैजयंत पांडा ने ट्वीट में लिखा है कि, बॉलीवुड के कुछ बड़े दिग्गजों का पाकिस्तानी और NRI के साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से संबंध है। इस संबंध में कुछ दस्तावेज़ मिले है, जो जम्मू-कश्मीर में हिंसा को प्रोत्साहित करने का प्रमाण देते है। साथ ही इनके ISI और पाक आर्मी के साथ लिंक है। मै अपील करता हु कि, देशभक्त कलाकार ऐसे लोगों के साथ काम न करें उनका बहिष्कार करें।

बता दें कि, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में आरोपों-प्रत्यारोपों का गंभीर दौर चल रहा है। इन आरोपों के चलते मुंबई पुलिस कई फिल्मी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुला रही है। इस बीच बैजयंत पांडा के इस ट्वीट की वजह से एक ओर नई बहस निकल सकती है।

पांडा के ट्वीट के बाद उनके ट्वीट को कमेंट की बाढ़ आई। लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने ऐसी हस्तियों के नामों का खुलासा करने को कहा। तो कुछ ने उनसे जुड़े तथ्य सामने लाने की अपील की। साथ ही कुछ लोगों ने एनआईए से जांच करवाने का सुझाव दिया है।