Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार: नीतीश राज में शिक्षा का बन रहा ‘मजाक’, ब्लैकबोर्ड का ‘बंटवारा’ कर हो रही अलग-अलग विषयों की पढ़ाई

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: May 14, 2022 | 03:11 PM

Pic: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/कटिहार. बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) से आ रही एक अनोखी और चौंका देने वाली खबर आ रही है। दरअसल उक्त मामला शिक्षा विभाग की लापरवाही से जुड़ा हुआ है, जिसका खामियाजा सालों से स्कूली बच्चे उठा रहे हैं। जी हाँ इस जिला के मनिहारी प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय को साल 2017 में विश्वनाथ चौधरी आदर्श मध्य विद्यालय, आजमपुर गोला में शिफ्ट कर दिया गया था।

लेकिन शिफ्ट कर दिए जाने के बाद अब यहाँ एक नई और विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। हुआ यूँ कि, कि उक्त मध्य विद्यालय के पास पहले से ही कमरों की भारी कमी के चलते, एक प्रशासनिक आदेश के बाद कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों के लिए सिर्फ एक ही कमरा दिया गया था। जो आज भी ऐसे ही बदस्तूर जारी है।

तीन शिक्षक एक साथ कराते हैं पढ़ाई 

सम्बंधित ख़बरें

इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला

बिहार में एक और पुल ढहा, गंगा में बह गया भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हिस्सा

बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या

कांग्रेस ने बनवाया था संजय गांधी जैविक उद्यान, सम्राट सरकार ने बदल दिया नाम, बिहार में और क्या बदला?

जी हाँ चौंक गए न आप, साल 2017 से लेकर आज तक यहां एक ही कमरे में कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों की पढाई संचालित हो रही है। वहीं क्लास के दौरान यहाँ एक ही ब्लैकबोर्ड पर, एक साथ दो शिक्षक हिंदी और उर्दू की पढ़ाई साथ साथ, अलग-अलग कक्षा को कराते हैं। ख़ास बात यह है कि उर्दू प्राथमिक विद्यालय, मनिहारी में 3 शिक्षक पदस्थापित हैं। ऐसे में जब बच्चों को पढ़ाना होता है तब एक शिक्षक द्वारा इन छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रखा जाता है। 

समस्या का जल्द होगा समाधान 

फिर यहाँ दो शिक्षक एक साथ एक की ब्लैक बोर्ड पर दो अलग-अलग विषय पढ़ाते हैं। तब इसके लिए ब्लैकबोर्ड को 2 हिस्सों में बांट लिया गया है। इस लापरवाही के संबंध में जब यहाँ के जिला शिक्षा पदाधिकारी से सवाल पूछे गए तो उनका कहना था कि, उन्हें भी हाल ही में इस बात की जानकारी मिली है और इस समस्या का शीघ्र समाधान होगा।

Bihar mismanagement in government school in katihar students upto class five study in one room

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2022 | 03:11 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Katihar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.