बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
Siwan Police Encounter: बिहार के सीवान जिले में पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ में सोनू यादव को मार गिराया। सोनू यादव, पूर्व भाजपा एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बीजेपी नेता के भांजे की हत्यारा सोनू यादव ढेर, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Crime News: सीवान में भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या करनेवाले अपराधी को पुलिस के साथ रविवार की अलसुबह मुठभेड़ में मार गिराया। इसके पहले भी कई आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। रविवार सुबह सीवान जिले में हुए एक एनकाउंटर ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। 29 अप्रैल को हुए चर्चित हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
तड़के हुई मुठभेड़ में सोनू यादव ढेर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार यानी 3 मई की अहले सुबह सीवान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में मुख्य आरोपी सोनू यादव मार गिराया गया। सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया का रहने वाला था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। रविवार सुबह उसे घेर लिया गया, जिसके बाद हुई फायरिंग में वह मारा गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में मंगलसूत्र स्नैचर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 1.52 लाख का माल किया बरामद
पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति पर चाकू से हमला, अमरावती में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति को 7 साल की सजा, 5 आरोपी बरी
भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त
क्या था मामला? गाड़ी सटने के विवाद में चली थी गोलियां
ये मामला 29 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ था, जब सीवान में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पूर्व भाजपा एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके पिता (भाजपा नेता के बहनोई) कार से जा रहे थे। रास्ते में कार सटने को लेकर अपराधियों से विवाद हो गया। इसी मामूली बात पर सोनू यादव और उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
वीडियो आया था सामने, पुलिस ने पहले भी की थी कार्रवाई
इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी थी क्योंकि हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में आरोपी सरेआम गोली चलाते नजर आ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पहले भी कड़ी कार्रवाई की थी।
यह भी पढ़ें: संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पीछे वाले दरवाजे से भागे सांसद, सामने आया Video
मामले के एक अन्य आरोपी छोटू यादव को पुलिस ने कुछ दिनों पहले मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। बिहार पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है और उसके चालक सुनील यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुनील हुसैनगंज के खरसंडा का रहने वाला है।
