बिहार में एक और पुल ढहा, गंगा में बह गया भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हिस्सा
Vikramshila Bridge Collapse: भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटा गया है। प्रशासन ने मुंगेर से ट्रैफिक डायवर्ट किया है। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है।
- Written By: प्रिया सिंह
भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला पुल का टूटा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Bihar Bhagalpur Vikramshila Bridge Collapse: बिहार विक्रमशिला पुल हटाने की चौंकाने वाली खबर ने पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। भागलपुर में गंगा नदी पर बना यह विशाल पुल अचानक से बीच में से टूटकर सीधे नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए यह विक्रमशिला पुल आवाजाही का सबसे बड़ा और मुख्य साधन था। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी तरह की जान माल का कोई भी भारी नुकसान नहीं हुआ है।
प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पुल का हिस्सा गिरने से ठीक पहले सभी वाहनों को वहां से हटा लिया गया था। अधिकारियों ने तुरंत तेजी से कार्यवाही करते हुए पल के दोनों तरफ से पूरी तरह से ट्रैफिक को सील कर दिया। इस बड़ी दुर्घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा चिंतित हैं। अब प्रशासन ने लोगों को मुंगेर ब्रिज के जरिए अपनी आगे की यात्रा पूरी करने का नया सुरक्षित विकल्प दिया है।
कैसे हुआ यह हादसा
रात के समय विक्रमशिला ब्रिज का एक बहुत बड़ा स्लैब अचानक से गंगा नदी में गिरकर पूरी तरह से समा गया। अधिकारियों की सतर्कता से स्लैब गिरने के महज 15 मिनट पहले ही वहां से सभी लोगों को सुरक्षित हटा लिया गया था। इस गजब की तत्परता की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और किसी की भी जान इस डरावनी घटना में नहीं गई।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल का कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अड़ंगा, बालेन सरकार ने भारत-चीन को भेजी चिट्ठी; लिपुलेख पर फिर छिड़ा विवाद
RSF की प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट: पश्चिम का शोर या भारतीय लोकतंत्र की अधूरी तस्वीर
Chennai Airport: चलती प्लेन से गेट खोलकर नीचे कूदा शख्स, मचा हड़कंप, सामने आई हैरान करने वाली वजह
बिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
यह विशाल फुल साल 2001 में लगभग 200 करोड रुपए की भारी भरकम लागत से आम जनता के लिए विशेष रूप से बनाया गया था। इसकी कुल लंबाई करीब 4.5 किलोमीटर है और यह रोजाना लाखों लोगों के सफर को काफी ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाता है। लेकिन केवल 25 साल के भीतर ही इस महत्वपूर्ण पुल का एक बड़ा हिस्सा टूट गया जो निर्माण पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
प्रशासन की कार्यवाही
हादसे के तुरंत बाद भागलपुर और नवगछिया दोनों तरफ से पुलिस और प्रशासन ने विक्रमशिला ब्रिज को पूरी तरह सील कर दिया है। सुरक्षा की सख्स मद्देनजर फिलहाल इस बड़े पुल पर सभी प्रकार के छोटे बड़े वाहनों का ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन का साफ कहना है कि रात के समय कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता शुरू करना उनके लिए उस वक्त बिलकुल भी संभव नहीं था।
जो भी यात्री भागलपुर आना चाहते हैं उन्हें अब लगभग 60 किलोमीटर दूर मुंगेर ब्रिज से होकर आने की सख्त सलाह दी गई है। यात्रियों को अब अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एक बहुत लंबा रास्ता तय करना होगा जिससे भारी परेशानी बढ़ गई है। इस डायवर्जन के कारण परिवहन में लगने वाला समय और सफर की लागत दोनों ही आम लोगों के लिए बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Puducherry Election Result: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, थोड़ी ही देर में आएंगे रुझान
बिहार में टूटते पुलों का रिकॉर्ड
बिहार में लगातार पुलों के गिरने का डरावना सिलसिला जारी है और राज्य में अब तक 11 पुल गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में राज्य में एक ही दिन के अंदर पांच पुल टूटने का बेहद ही शर्मनाक और चिंताजनक रिकॉर्ड भी बन चुका है। इस विक्रमशिला ब्रिज के हादसे ने एक बार फिर से निर्माण कार्य की कमजोर गुणवत्ता पर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
