Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए PM मोदी, रुंधे गले से बोले- रामलला अब टेंट में नही रहेंगे, मांगता हूं उनसे क्षमा

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 22, 2024 | 02:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/अयोध्या: आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मौजूदगी में अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha)  संपन्न हुई और देश -विदेश में लाखों रामभक्त इस महापर्व के साक्षी बने। वहीं इस प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने नवनिर्मित रामजन्मभूमि मंदिर पर पुष्प वर्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे हैं। 

आज अपने संबोधन की शुरूआत PM मोदी ने, “सियावर रामचंद्र की जय… आज हमारे राम आ गए हैं,” कहकर शुरू की। उन्होंने कहा कि, “इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है लेकिन कंठ अवरुद्ध है।”

अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूरा भारतवर्ष राममय और भावुक है। https://t.co/nGzYkOttSy

— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024

आज अयोध्या में PM मोदी ने कहा कि, “हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है।।। यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे। ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं और इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए। आज वह कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।”

इसके बाद PM मोदी ने कहा कि, “उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हर युग में लोगों ने राम को जीया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त करते आए हैं। यह राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है। राम आग नहीं ऊर्जा हैं। विवाद नहीं बल्कि समाधान हैं।”

वहीं आज संबोधन के दौरान PM मोदी का गला मानों रूंध गया। उन्होंने कहा कि, आज कहने को बहुत कुछ है। ये वियोग केवल 14 वर्षों का नहीं, अयोध्या और सभी ने सैकड़ों वर्षों तक सहा है। पूरा देश उत्सव मना रहा है। आज शाम घर-घर रामज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है। उन्होंने आगे कहा कि गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र, अतीत के हर दंश से हौसला लेता हुआ राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की हमेशा चर्चा करें। हमारे लिए ये अवसर केवल विजय का नहीं विनय का भी है। हमारा देश अतीत से बहुत सुंदर होने की और अग्रसर है।

आज उन्होंने कहा कि, मुझे विश्वास है, प्रभु राम हमें जरूर क्षमा करेंगे। आज हमारे राम आ गए हैं। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। ये समय सामान्य नहीं है। लंबे वियोग से जो विपत्ति आई थी, वो अब खत्म हो चुकी है। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी प्रभु श्रीराम के अस्सतिव पर कानूनी लड़ाई लड़ी गई है।

जानकारी दें की आज PM मोदी का कुबेर टीला भी जाने का कार्यक्रम है। वह राम मंदिर के निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों से भी बातचीत करेंगे। वहीं आज BJP के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ‘‘प्राण प्रतिष्ठा” समारोह का सीधा प्रसारण देखा। हालांकि आज के इस ख़ास समारोह में विपक्ष के शीर्ष नेता शामिल नहीं हुए। 

Ayodhya ram mandir pran pratistha 22 january pm modi speech

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2024 | 02:42 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • PM Narendra Modi
  • Ram Mandir inauguration

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत का विरोधी देश भी जपने लगा राम नाम, प्रभु राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा, देखें VIDEO

2

उमर अब्दुल्ला ने देखा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रिवरफ्रंट, पीएम मोदी बोले- अच्छा लगा

3

PM मोदी 2 अगस्त को वाराणसी में रहेंगे, 2200 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

4

सिंदूर से सिंधु तक…संसद में गरजे PM मोदी, लोकसभा में संबोधन की 15 खास बातें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.