Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 30, 2025 | 09:23 AM

विजय कुमार मल्होत्रा, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Vijay Malhotra Death: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शुमार रहे वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 93 वर्षीय मल्होत्रा दिल्ली की राजनीति में भाजपा का चेहरा रहे हैं और पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म दिसंबर 1931 में लाहौर (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। वे पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। 1972 से 1975 तक वे दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और बाद में दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977–80 और 1980–84) के पद पर कार्यरत रहे। दिल्ली भाजपा के अनुसार, मल्होत्रा का सक्रिय राजनीतिक योगदान केदारनाथ साहनी और मदन लाल खुराना जैसे नेताओं के साथ रहा। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर खड़ा किया और संगठन को मजबूत किया।

1999 में मनमोहन सिंह को दी थी चुनावी शिकस्त

विजय कुमार मल्होत्रा की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत 1999 के लोकसभा चुनाव में मानी जाती है, जब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली से हराया था। इसके अलावा 2004 में दिल्ली से भाजपा के एकमात्र विजयी उम्मीदवार के रूप में भी वे चर्चा में रहे। पिछले 45 वर्षों में 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे मल्होत्रा, दिल्ली की राजनीति में भाजपा के सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली एम्स में इलाज कराना हुआ आसान, 20 रुपए में रहना और भरपेट खाना भी

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! हटी GRAP-3 की पाबंदियां, स्कूल से लेकर गाड़ियों तक,जानें क्या बदला

Delhi-NCR के लोगों को नए साल में मिली राहत, PNG के घटे दाम, देखें ताजा रेट

केजरीवाल के कारनामे उजागर करेगी दिल्ली सरकार, CAG रिपोर्ट से खोलेगी शीशमहल का राज

जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए… pic.twitter.com/aULfroSFEJ — Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में लिखा, “जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।” मोदी ने कहा कि संसद में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

Senior BJP leader Vijay Kumar Malhotra (in file pic) passes away at AIIMS, New Delhi at the age of 93 years. pic.twitter.com/6DwTLi4k1w — ANI (@ANI) September 30, 2025

दिल्ली भाजपा ने बताया मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “उनका जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने आरएसएस की विचारधारा के प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई।” सचदेवा ने उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए “प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक” बताया।

यह भी पढ़ें: करूर भगदड़ हादसा: टीवीके जिला सचिव मथियाझागन गिरफ्तार, 41 की मौत पर उठे सवाल

दिल्ली के एम्स अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, विजय कुमार मल्होत्रा को कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याएं थीं और इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।

Senior bjp leader vijay kumar malhotra passes away at the age of 93 pm modi expresses grief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 09:23 AM

Topics:  

  • Delhi Government
  • Delhi NCR Hindi News
  • PM Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.