Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बुलडोजर कांग्रेस के लूटतंत्र पर चला, अब देश विकास की रफ्तार पर’, ओडिशा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

PM Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर हैं। राज्य के झारसुगुड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और सरकार की विकास योजनाओं की झलक पेश की।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 27, 2025 | 02:03 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi in Odisha: ओडिशा के झारसुगुड़ा में कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश अब ‘लूटतंत्र’ से निकलकर ‘सशक्तिकरण’ की राह पर है, जहां गरीबों को पक्के घर, युवाओं को रोजगार और देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती मिल रही है।

पीएम मोदी ने झारसुगुड़ा से कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें बीएसएनएल की स्वदेशी 4G सेवा, ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन, सेमीकंडक्टर पार्क और कौशल विकास योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा की कला और संस्कृति विश्व प्रसिद्ध है, और अब डबल इंजन सरकार राज्य को तेज़ी से प्रगति की ओर ले जा रही है।

‘विकसित ओडिशा’ की दिशा में डबल इंजन सरकार: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “डेढ़ साल पहले ओडिशावासियों ने ‘विकसित ओडिशा’ का संकल्प लिया था, और आज वह सपना धरातल पर उतरता दिख रहा है। हजारों करोड़ की परियोजनाएं इस दिशा में मील का पत्थर बनेंगी।” उन्होंने बताया कि पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक बड़ा औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है, जिससे भारी निवेश और रोजगार आएंगे।

#WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों… pic.twitter.com/zktEHZKroS — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025

‘गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिलेगा हक’

प्रधानमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सेवा में समर्पित है। अब तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बनाए जा चुके हैं, और ओडिशा में भी हज़ारों घरों का निर्माण जारी है। अंत्योदय गृह योजना के तहत 50 हजार नए लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश सौंपे गए हैं।

पीएम ने युवाओं से किया वादा

मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए तकनीकी शिक्षा और रिसर्च पर बड़ा फोकस है। ‘मेरिट योजना’ के तहत देशभर में तकनीकी संस्थानों में निवेश किया जा रहा है ताकि युवाओं को बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा, “अब युवा अपने ही राज्य में रहकर अच्छी शिक्षा और नौकरी पा सकेंगे।”

यह भी पढ़ें: “मौलाना भूल गया कि सत्ता किसकी है”: बरेली बवाल पर CM योगी का कड़ा संदेश, बोले- ‘ऐसा सबक सिखाया कि…’

कांग्रेस पर सीधा हमला, बोले- “लूटतंत्र से मुक्ति दिलाई”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, “2014 से पहले देश में कांग्रेस का लूटतंत्र था, जहां 2 लाख रुपये की सालाना कमाई पर भी टैक्स देना पड़ता था। लेकिन अब 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता।” उन्होंने इसे दोगुनी कमाई और दोगुनी बचत का युग बताया।

#WATCH | झारसुगुड़ा: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर रहा है… आपके मार्गदर्शन और निर्देशन में ओडिशा प्रगति के पथ पर अग्रसर है… दुर्गा पूजा ओडिशा का एक बड़ा त्योहार है… आज कई परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं जैसे… pic.twitter.com/7g98elwtnT — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025

क्या बोले ओडिशा के सीएम माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने मंच से कहा, “प्रधानमंत्री जी का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर रहा है। दुर्गा पूजा के इस शुभ अवसर पर आपकी ओर से ओडिशा को कई सौगातें मिली हैं, जो राज्य की प्रगति को नई दिशा देंगी।”

 

Pm modi in odisha attack on congress lays foundation stone and inaugurates bsnl 4g

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2025 | 02:03 PM

Topics:  

  • Odisha News
  • odisha news today
  • PM Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की आर्थिक मदद, पीएम मोदी बोले, ‘नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई’

2

ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, निवेशकों से की ये अपील

3

पीएम मोदी बांसवाड़ा से करेंगे 1.8 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, परमाणु प्रोजेक्ट पर खास फोकस

4

GST Reform: ‘पहले जनता को लूटो फिर छूट दो’, मोदी सरकार के फैसले पर भड़की कांग्रेस, देखें वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.