- Hindi News »
- Article »
- At Least 28 People Killed In Extremist Attack In Niger
नाइजर में बोको हराम के हमले में 28 लोगों की मौत
नाइजर की सरकार ने सोमवार को बताया कि हमलावरों ने टाउमोर के बाजार और घरों में आग लगा दी और फिर भागने की कोशिश करने वाले हर शख्स पर गोली चलाने लगे।
- Written By: रंजन सिंह

File photo
नियामे. नाइजर (Niger)के दक्षिण-पूर्व में जिहादी संगठन बोको हराम (Boko Haram attack) के हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए। नाइजर की सरकार ने सोमवार को बताया कि हमलावरों ने टाउमोर के बाजार और घरों में आग लगा दी और फिर भागने की कोशिश करने वाले हर शख्स पर गोली चलाने लगे। हमला शनिवार रात शुरू हुआ और रविवार तक चला।
डिफ्फा के गवर्नर इस्सा लेमाइन ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि सैकड़ों घर नष्ट हो गए और कई लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ लोग परेशान हैं…. झाड़ियों और आसपास के गांवों में छुपे हैं।” नाइजर की सरकार ने 72 घंटे के शोक की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस (UN Secretary Antonio Guterres) ने भी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। न्यूयॉर्क (New York) में उनके प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुतारेस ने इस जघन्य हमले पर खेद जताया, जिसने डिफ्फा क्षेत्र में नगरपालिका और क्षेत्रीय चुनाव की शांतिपूर्ण प्रक्रिया को बाधित कर दिया। नाइजर में रविवार को 220 से अधिक नगर पालिकाओं में स्थानीय चुनाव हुए थे।(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
नाइजर में एयरपोर्ट बना जंग का मैदान! IS आतंकियों ने ढाया कहर, अमेरिका तक पहुंची आग, सामने आया हमले का VIDEO
नाइजर की राजधानी में एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला…20 लोगों की मौत, 11 गिरफ्तार, सामने आया खौफनाक VIDEO
मस्जिद में नमाज के दौरान आतंक का कहर, नाइजर में जिहादी हमले; 44 नागरिकों की दर्दनाक मौत
नाइजीरिया में हवाई हमले के दौरान हुई चूक ने ले ली आम लोगों की जान, 10 की मौत
At least 28 people killed in extremist attack in niger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Tanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














