नरसिंहपुर

सुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Suatla Road Accident Murder Case: मध्यप्रदेश के जबलपुर-नरसिंहपुर बॉर्डर पर 19 जुलाई को हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। शुरुआत में इसे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना माना गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र पटेल सहित 5 लोगों की मौत हुई थी। परिजनों के हंगामे और लगाए आरोपों के आधार पर जब पुलिस जांच आगे बढ़ी तो इस मामले ने एक सुनियोजित सामूहिक हत्या का रूप ले लिया।

नरसिंहपुर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह कोई हादसा नहीं बल्कि महीनों पहले रची गई सोची-समझी साजिश थी।

डॉक्टर और रेत माफिया ने मिलकर रची थी साजिश

जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार जबलपुर का डॉक्टर अमित खरे था। पुलिस के अनुसार डॉक्टर अमित खरे और आनंद सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते राजेंद्र पटेल की हत्या की योजना बनाई थी। करीब एक महीने पहले ही डॉक्टर अमित खरे ने आनंद सिंह से राजेंद्र पटेल को रास्ते से हटाने की बात कही थी।

आनंद सिंह ने बनाई रेकी करने वाली टीम

पुलिस के मुताबिक हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए आनंद सिंह ने लगभग 10 लोगों की टीम तैयार की। इन लोगों का काम राजेंद्र पटेल की हर गतिविधि और लोकेशन पर नजर रखना था। कई दिनों तक उसकी रेकी की गई और सही मौके का इंतजार किया गया।

चूक ना हो इसलिए तैनात किए दो हाइवा

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने हत्या को सामान्य सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए बेहद खतरनाक प्लान तैयार किया था। इसके लिए जबलपुर-भोपाल हाईवे की दोनों लेन पर दो अलग-अलग हाइवा ट्रकों को तैनात किया गया था, ताकि किसी भी स्थिति में लक्ष्य बच न सके।

हत्या को अंजाम देने के बाद हाइवा को जंगल में छुपाया

19 जुलाई को जैसे ही राजेंद्र पटेल अपने साथियों के साथ हाईवे पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे आनंद सिंह ने खुद हाइवा चलाते हुए राजेंद्र पटेल और उसके साथियों को कुचल दिया। इस वारदात में राजेंद्र पटेल समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई। हत्या में इस्तेमाल किए गए हाइवा को जंगल में ले जाकर छिपा दिया गया ताकि पुलिस तक कोई सुराग न पहुंच सके।

एसपी ने खुद संभाली कमान

इस घटना के बाद जब मृतकों के परिजनों ने जबलपुर भोपाल मार्ग पर बेलखेड़ा में चक्काजाम किया और आनंद सिंह पर हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए तभी पुलिस को संदेह हुआ और एसपी ऋषिकेश मीणा ने खुद जांच शुरू की, जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में सफल रही। अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी आनंद सिंह, साजिशकर्ता डॉ. अमित खरे, रेकी करने वाले राजा पटेल, अरविंद पटेल, अनुज पटेल, अनिल पटेल और नरेंद्र ठाकुर एवं भारत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में सहयोग करने वाले तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जबलपुर में जश्न, CJP समर्थकों ने बांटी मिठाई, बोले- 'आंदोलन की पहली जीत'

जुलूस निकालकर दिया कानून की सख्ती का संदेश

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नरसिंहपुर पुलिस ने शहर में जुलूस भी निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस का कहना है कि समाज में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों दबोचा, इन धाराओं के तहत केस दर्ज; जानें पूरा मामला
Narsinghpur Patwari Lokayukta Trap: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सोमवार को एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी पर जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

लोकायुक्त कार्यालय के अनुसार, गोटेगांव के पड़रिया निवासी संदीप कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां ममता देवी ने ग्राम मुआर में सात एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी, जिसके नामांतरण के लिए हल्का नंबर-41, ग्राम मुरदई के पटवारी घनश्याम गढ़वाल उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जबलपुर ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसी दौरान पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रुपये की मांग के बदले 5 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया।

अपने निजी कार्यालय में रिश्वत रेले हुए पकड़ा गया पटवारी

सोमवार, 1 जून 2026 को मध्य प्रदेश की लोकायुक्त टीम ने गोटेगांव में महिंद्रा शोरूम के पास स्थित टीला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पटवारी घनश्याम गढ़वाल को उसके निजी कार्यालय से गिरफ्तार किया। आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

आरोपी घनश्याम गढ़वाल (39 वर्ष), जो पंचमुखी हनुमान कॉलोनी बरही, जिला कटनी का निवासी है, के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: भोजशाला पहुंचे फायरब्रांड विधायक टी राजा सिंह, बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा निशाना; कही बड़ी बात

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न की गई। ट्रैप कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त पुलिस, जबलपुर की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

PM Modi visit: गाडरवाड़ा एनटीपीसी प्लांट का होगा विस्तार, पीएम मोदी 6 जून को करेंगे नई इकाइयों का शिलान्यास
PM Modi Gadarwara visit: मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 जून को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा पहुंच रहे हैं। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी यहाँ स्थित एनटीपीसी (NTPC) सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार परियोजना का भूमिपूजन कर सकते हैं।

पीएम मोदी की सहमति मिलने के बाद अब प्रशासन और विभाग स्तर पर दौरे की तैयारियां युद्ध स्तर पर तेज कर दी गई हैं।

1600 मेगावाट बिजली का होगा अतिरिक्त उत्पादन

गाडरवाड़ा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के इस विस्तार के तहत 1600 मेगावाट क्षमता की दो नई इकाइयां (2×800 मेगावाट) स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में भारी बढ़ोतरी होगी। इससे न केवल राज्य की औद्योगिक और घरेलू बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि स्थानीय ग्रिड को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल रंग लाई

सूत्रों के मुताबिक, इस बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत के पीछे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष प्रयास रहा है। हाल ही में अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उनसे गाडरवाड़ा परियोजना के भूमिपूजन का विशेष अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: पति, पत्नी और वो..का नया एंगल, समर्थ के संपर्क में कौन है वो? नवभारत की EXCLUSIVE Report

बढ़ेगा रोजगार, आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति

इस परियोजना को मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार से न केवल बिजली की किल्लत दूर होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी भारी गति मिलेगी। इसके निर्माण और संचालन के दौरान क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के सैकड़ों नए अवसर पैदा होंगे, जिससे नरसिंहपुर और आसपास के जिलों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की राशि; खातों में आई 36वीं किस्त
Ladli Behna Yojana 36th Installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करते हुए 1835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर कन्या पूजन कर मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से आत्मीय बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल साबित हो रही है।

सीएम ने लाड़ली बहनों का किया स्वागत एवं अभिनंदन

बता दें की, कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक और समाजिक रूप से सशक्त बनाने के कार्य कर रही है। इसी दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की किस्त भी ट्रांसफर की।

आज नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1835 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरण किया।

प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई।#LadliBahnaMP pic.twitter.com/OBhJbrgRsN
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 13, 2026

हर क्षेत्र में नारी शक्ति को नए अवसर मिले हैं- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से कहा कि  सरकार के प्रयासों से हर क्षेत्र में नारी शक्ति को नए अवसर मिल रहे हैं। उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने मंच से पीएम मोदी के नेतृत्व की सरहाना भी की और कहा कि यह बदलते दौर का भारत है, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कठिन से कठिन चुनौती को पार किया है।

यह भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, 2 महीने पहले ही दी गई थी चेतावनी, मैनेजर के पत्र ने खोली सिस्टम की पोल

विधायक ने उठाई महाविद्यालय की मांग

कार्यक्रम के दौरान गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुंगवानी में नए महाविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर के शहरों में जाना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कॉलेज शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी राहत और बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकेगी। विधायक की इस मांग को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी समर्थन दिया।

नरसिंहपुर में गेहूं खरीदी केंद्र पर हंगामा, सांसद और किसानों के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो
Darshan Singh Choudhary Controversy: नरसिंहपुर के एक गेहूं खरीदी केंद्र पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी और किसानों के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान केंद्र की समस्याओं को लेकर किसानों ने सांसद पर गुस्सा उतार दिया। सांसद ने किसानों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

दरअसल सांसद दर्शन सिंह चौधरी गाडरवारा के पास सालीचौका स्थित विनायक वेयर हाउस के शासकीय गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां किसानों की समस्याओं को लेकर अचानक माहौल गरमा गया। सांसद के पहुंचने के दौरान राष्ट्रवादी किसान आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर किसानों का आक्रोश

किसानों ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्र पर भारी लापरवाही की जा रही है। उनका कहना है कि गेहूं की तुलाई में देरी हो रही है। भुगतान समय पर नहीं मिल रहा और बिल बनाने की प्रक्रिया भी धीमी है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

दर्शन सिंह बीजेपी सांसद हैं, किसान मोर्चा भी सम्भाल चुके हैं लेकिन हालात ऐसे हैं कि गेहूं खरीदी में नाराज़ किसानों को वो भी नहीं समझा पा रहे हैं, बाकी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है! pic.twitter.com/xQAfmt3r2s
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 6, 2026

सांसद पर आरोप

किसान नेता प्रतीक शर्मा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सांसद के सामने समस्याएं रखीं तो उन्होंने कथित तौर पर तीखी भाषा में जवाब दिया और इसे 'नेतागिरी' बताया। घटना के दौरान खरीदी केंद्र पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। किसानों और सांसद समर्थकों के बीच बहस बढ़ने से माहौल गरमा गया, हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।

ये भी पढ़ें : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा: सीएम मोहन यादव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 1100 श्रद्धालु करेंगे दर्शन

सांसद ने संयम रखने की अपील की

वहीं, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सांसद ने कहा कि वे किसानों के साथ खड़े हैं और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।

भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
Bhopal Liquor Shop Removal Letter: बीजेपी के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल इन दोनों शराब की दुकान को लेकर परेशान है। मंत्री जी की परेशानी को देखते हुए उनके ओएसडी ने भोपाल कलेक्टर को पत्र लिखकर दुकान हटाने की मांग की है। हालांकि 15 दिन बाद भी मंत्री जी के ओएसडी के इस पत्र पर जिला प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है।

यह है पूरा मामला

भोपाल में मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी निवास के पास शराब की दुकान है, दुकान पर शराबियों के जमावड़े से मंत्री जी खासे परेशान है, इससे बड़ी बात यह है कि इस इलाके में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय भी है । शराब की दुकान की वजह से यहां पर पढ़ने वाली छात्राएं और रहवासी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं।

मंत्री जी परेशान तो जनता की सुनवाई कौन करे?

मंत्री प्रहलाद पटेल के ओएसडी चंद्र प्रकाश पटेल ने 25 मार्च को कलेक्टर को पत्र लिखकर शराब दुकान को हटाकर कहीं और शिफ्ट करने को कहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मंत्री के उस को इस तरह की समस्या के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी ?

यह भी पढ़ें:  मंदिरों के प्रसाद में शराब पर रोक नहीं, सबरीमाला केस में सरकार का बड़ा तर्क; धर्म और परंपरा पर छिड़ी नई बहस

अब तक नही हुई कार्यवाही

मंत्री के ओएसडी को पत्र लिखे 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है उसके बाद भी अब तक इस पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब तक कार्रवाई न होने से प्रशासन की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

नियमो की अनदेखी और सिस्टम पर सवाल

रहवासी क्षेत्र और कन्या महाविद्यालय के पास खुली शराब की दुकान को लेकर सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्या शराब के राजस्व के लिए नियमों को भी दरकार कर दिया गया। मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थान और स्कूल कॉलेज के पास शराब की दुकान प्रतिबंधित है ऐसे में कन्या महाविद्यालय के पास शराब की दुकान नियमों की धज्जियां उड़ाती हुई संचालित हो रही है।