लाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स

MP Govt Scheme For Women: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त 13 मई को जारी होगी, मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये। ऐसे चेक करें अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया।
MP Ladli Bahna Yojana 36th Installment Ekyc List Check
लाडली बहना योजना 36वीं किस्त (प्रतीकात्मक इमेज, सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

Ladli Bahna Yojana 36th Installment: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक योजना की 35 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जबकि 36वीं किस्त 13 मई को जारी होने वाली है।

हालांकि जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी राशि अटक सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं।

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

लाड़ली बहना योजना की सूची में अपना नाम देखना बेहद आसान है। नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को एक-एक करके फॉलो करने पर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं।

  • सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • अब अपनी समग्र आईडी दर्ज करें
  • इसके बाद मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपकी किस्त की स्थिति, भुगतान जानकारी और आपका नाम सूची में है या नहीं

नाम कटने पर इन स्टेप्स को करें फॉलो

अगर सूची से आपका नाम हट गया है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप यह प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
  • विकल्प का चयन: वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • विवरण दर्ज करें: अब अपनी समग्र आईडी और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • जानकारी की समीक्षा: विवरण दर्ज करने के बाद आपकी व्यक्तिगत जानकारी और समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • OTP वेरिफिकेशन: अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • आधार प्रमाणीकरण: अंत में, आधार कार्ड की जानकारी साझा कर और बायोमेट्रिक या ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करें।

सिंगल क्लिक के माध्यम से एकसाथ ट्रांसफर होगी इतनी राशी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,835 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com