पाकिस्तानी हुक्मरान के साथ बैठे अजय पाल सिंह बंगा। इमेज-सोशल मीडिया 
विदेश

कौन हैं अजय पाल सिंह बंगा? इस भारतीय के स्वागत में क्यों नाचे पाकिस्तानी? Video देखें

Ajay Pal Singh Banga News : पाकिस्तान में भारतीय व्यक्ति अजय पाल सिंह का बेहद धूमधाम से स्वागत किया गया है। यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस शख्स के स्वागत में ढोल-नगाड़े बजे।

रंजन कुमार

Who Is Ajay Pal Singh Banga : एक तरफ पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर दुनिया भर में सवाल उठते हैं, वहीं हाल में ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सबका ध्यान खींचा है। मौका था, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय पाल सिंह बंगा की पाकिस्तान यात्रा का। भारत में जन्मे इस सिख शख्स का पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुल्तान की तरह स्वागत किया गया।

अजय बंगा जब अपने पैतृक गांव खुशब जिले की गली सिखन वाली पहुंचे तो नजारा देखने लायक था। जिस कार में बंगा सवार थे, उसके आगे पैरों में घुंघरू बांधे घोड़े थिरक रहे थे। बैंड-बाजे की गूंज और फूलों की बारिश के बीच रास्तों पर सफेद चूना बिछाकर उनका इस्तकबाल किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक और वहां का सिख समुदाय इस कदर उत्साहित दिखा, मानो बरसों बाद कोई अपना घर लौटा हो।

गुरुद्वारे में टेका मत्था, पुरखों को किया याद

अजय बंगा अपनी जड़ों को तलाशते हुए न केवल अपने पुश्तैनी घर गए, बल्कि गुरुद्वारा सिंह सभा में मत्था भी टेका। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस दौरे को सांस्कृतिक जुड़ाव का नाम दिया और उन्हें माटी का लाल कहकर संबोधित किया। वैसे, जानकारों का मानना है कि इस भव्य स्वागत के पीछे की कहानी केवल भावुकता नहीं, बल्कि पाकिस्तान की मजबूरी भी है।

स्वागत के पीछे की वजह क्या?

सवाल उठता है कि पाकिस्तान एक भारतीय मूल के सिख मेहमान पर इतना मेहरबान क्यों है? दरअसल, पाकिस्तान इस समय भीषण आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। देश का खजाना खाली है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कर्ज के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में वर्ल्ड बैंक के चीफ का खुद चलकर पाकिस्तान आना, वहां की सरकार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पाकिस्तान इस सॉफ्ट डिप्लोमेसी के जरिए वर्ल्ड बैंक से वित्तीय मदद और सहानुभूति हासिल करना चाहता है।

फाइनेंस की दुनिया का सबसे बड़ा नाम-अजय बंगा

1959 में महाराष्ट्र में जन्मे अजय बंगा ग्लोबल बिजनेस और फाइनेंस की दुनिया का सबसे बड़ा नाम हैं। जून 2023 में उन्होंने वर्ल्ड बैंक के 14वें प्रेसिडेंट के रूप में कार्यभार संभाला। हाल ही में गाजा के लिए घोषित बोर्ड ऑफ पीस में उन्हें शामिल किया गया है। भले पाकिस्तान ने बंगा के लिए रेड कार्पेट बिछाया हो, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह स्वागत पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए पर्याप्त होगा।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट