अमेरिका में पकड़े गए दक्षिण कोरियाई श्रमिक रिहा (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

कोरिया के आगे झुकें डोनाल्ड ट्रंप, पहले पकड़े 300 कर्मचारी, अब दिया रिलीज करने का ऑर्डर

US-South Korea: ट्रंप प्रशासन ने जॉर्जिया में हुंडई प्लांट पर रेड कर 300 से अधिक कोरियाई कर्मचारियों को अवैध प्रवास के आरोप में गिरफ्तार किया; रिहाई के लिए अमेरिका-दक्षिण कोरिया में बातचीत सफल रही।

अक्षय साहू

South Korean Workers Arrested in US: ट्रंप प्रशासन ने रविवार को अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में अप्रवासी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई की। अमेरिकी प्रशासन ने जॉर्जिया में हुंडई कंपनी के एक प्लांट पर रेड डालकर 300 से ज्यादा कोरियाई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। आरोप था कि ये लोग गलत तरीके से अमेरिका आए थे।

जानकारी के मुताबिक, इन कर्मचारियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अप्रवासी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था। दक्षिण कोरियाई सरकार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों के छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उन्हें वापस दक्षिण कोरिया भेजा जाएगा।

रिहाई की औपचारिकता पूरी

राष्ट्रपति कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून-सिक ने बताया कि कोरिया और अमेरिका के बीच कर्मचारियों की रिहाई को लेकर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। अब केवल कुछ औपचारिक सरकारी प्रक्रियाएं बाकी हैं। इसके बाद दक्षिण कोरिया इन लोगों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजेगा। सोशल मीडिया पर इस छापेमारी के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन्स (HSI) के अधिकारी कर्मचारियों को बस के सामने खड़े होकर हाथ आगे करने का निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी तलाशी ली जा रही है।

ट्रंप के साथ रिश्तों को लेकर तनाव

यह छापेमारी ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच आयातित वस्तुओं पर टैरिफ को लेकर तनाव अपने चरम पर है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है। अरबों डॉलर की व्यापारिक डील को लेकर मतभेद जारी हैं, और इसके जवाब में दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से आने वाले कुछ उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया है।

अगले महीने कोरिया जाएंगे ट्रंप

दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के रिश्ते इतने तनाव पूर्ण हो गए हैं कि, अमेरिकी राष्ट्रपति इसे सुझाने के लिए अगले महीने खुद सियोल जाने की तैयारी में है। ट्रंप अक्टूबर में दक्षिण कोरिया दौरे पर जा सकते हैं। जहां वो एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकतें हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट