अमेरिका युद्ध के लिए तैयारी कर रहा ईरान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

तेहरान में जंग की तैयारी तेज...मेट्रो स्टेशनों को बंकर में तब्दील कर रहा ईरान, रूस ने भी समेटा बोरिया-बिस्तर

Tehran Metro Station War Shelters: ईरान-US तनाव बढ़ा, तेहरान मेट्रो बंकर में बदला, खामेनेई सुरक्षित, ड्रोन तैनात। रूस बुशहर परमाणु संयंत्र से कर्मचारियों को निकालने की योजना तैयारी कर रहा है।

अक्षय साहू

Iran America War Ready: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, और हर दिन के साथ तेहरान पर सैन्य हमला होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले मध्यपूर्व में अपना नौसैनिक आर्माडा तैनात किया, फिर ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई पर न्यूक्लियर डील पर समझौता करने का दबाव डाला।

इसके अलावा, ट्रंप ने ईरान पर एक बड़े और खतरनाक हमले की चेतावनी भी दे दी है। दूसरी ओर, ईरान ने भी जवाबी तैयारी में ‘हाथ ट्रिगर पर’ रखने की बात कही है। इन परिस्थितियों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध भड़कने का डर लगातार बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के संभाविंत हमले को अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

मेट्रो स्टेशनों को बंकर में बदल रहा ईरान

ऐसे समय में तेहरान से दो बड़ी खबरें आई हैं, जिन्होंने पूरे मध्यपूर्व में चिंता बढ़ा दी है। पहला समाचार यह है कि ईरान अपनी राजधानी के मेट्रो स्टेशनों और अंडरग्राउंड पार्किंग लॉट्स को आपातकालीन युद्ध शेल्टर में बदल रहा है। तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी ने कहा है कि अमेरिकी और इजरायली खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।  ईरान को डर है कि अमेरिका किसी भी समय उसके सैन्य ठिकानों या परमाणु केंद्रों पर हवाई हमला कर सकता है। इसके अलावा, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई पहले ही एक अत्यधिक सुरक्षित अंडरग्राउंड बंकर में स्थानांतरित हो चुके हैं। ईरान ने अपनी सेना को 1000 नए घातक ड्रोन भी सौंपे हैं, ताकि किसी भी हमले का ‘कुचलने वाला’ जवाब दिया जा सके।

परमाणु प्लांट छोड़ने की तैयारी कर रहा रूस

दूसरी बड़ी खबर रूस से आई है। रूसी परमाणु ऊर्जा निगम (Rosatom) के प्रमुख एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि रूस बुशहर परमाणु संयंत्र से अपने कर्मचारियों को निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संयंत्र में लगभग 400 रूसी विशेषज्ञ और उनके परिवार मौजूद हैं। रूस ने उनके सुरक्षित निकासी के लिए अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्तों का प्लान तैयार कर लिया है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने या फिर “इतिहास के सबसे भयानक हमले” का सामना करने की अंतिम चेतावनी दी है। इन हालातों के बीच मध्यपूर्व में एक बड़े युद्ध या गंभीर सैन्य संघर्ष का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा