ईरान के शाहेद ड्रोन का पीछा करता अमेरिकी F-15 फाइटर जेट (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

Iran के सस्ते ड्रोन के सामने फेल हुआ करोड़ों का अमेरिकी F15 फाइटर जेट, टारगेट पर किया हिट, देखें दिलचस्प VIDEO

Iran-US War: इराक के आसमान में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट और ईरान के सस्ते शाहेद-136 ड्रोन के बीच लुका-छिपी का वीडियो वायरल। करोड़ों के जेट पर भारी पड़ा 20 हजार डॉलर का 'कामिकेज़' ड्रोन।

अक्षय साहू

US F-15 Fighter Jet Failed to Shoot Down Iran Shahed Drone: अमेरिका को हथियारों के मामले में दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। लेकिन हाल ही में उसके एफ-15 फाइटर जेट इराक के आसमान में एक बार फिर बेइज्जत का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एफ-15 फाइटर जेट ईरान के शाहेद-136 ड्रोन को रोकने में नाकाम रहा, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

ईरान की सरकारी प्रसारक संस्था Press TV ने इस घटना का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी F-15 जेट इराक के आसमान में ड्रोन का पीछा कर रहा है, लेकिन उसे इंटरसेप्ट करने में सफल नहीं हो पाता। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों देशों की सैन्य ताकतों को लेकर बहस छेड़ रहा है।

Iran के ड्रोन ने दिया चकमा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, शाहेद-136 ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ते हुए लगातार दिशा बदलता है, जिससे F-15 फाइटर जेट उसे निशाना नहीं बना पाता। बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तरी इराक, खासकर एरबिल के आसपास हुई, जहां ड्रोन ने एक तेल सुविधा को निशाना बनाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में धुआं उठता देखा गया।

सस्ता ड्रोन के सामने महंगा फाइटर जेट

शाहेद-136 ड्रोन को ईरान ने कम लागत में तैयार किया है, जिसकी कीमत करीब 20,000 डॉलर बताई जाती है। इसके मुकाबले एफ-15 फाइटर जेट की कीमत करोड़ों डॉलर में होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक युद्ध में ऐसे सस्ते ड्रोन, जो कम ऊंचाई पर उड़ते हैं और रडार से बच सकते हैं, महंगे फाइटर जेट्स के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।

बढ़ते तनाव के बीच घटना

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। हाल के हफ्तों में ईरान ने कई बार दावा किया है कि उसने अमेरिकी और इजरायली ड्रोन और जेट्स को निशाना बनाया है। हालांकि, इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सामने आए वीडियो ने आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतियों और तकनीकी चुनौतियों पर नई बहस को जरूर छेड़ दिया है।

बांकुरा हिंसा पर बवाल! CJP ने बंगाल सरकार को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?