अमेरिका के डेनवर स्कूल में गोलीबारी, फोटो (सो. आईएएनएस ) 
विदेश

US School Firing NEWS: अमेरिका के डेनवर स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 3 छात्र गंभीर रूप से घायल

America School Shooting: अमेरिका के डेनवर में स्थित एवरग्रीन हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना ने इलाके में दहशत फैलाई। इस घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अमन उपाध्याय

America School Firing News:- अमेरिका के डेनवर इलाके में एक स्कूल में हुई गोलीबारी ने हड़कंप मचा दिया। इस घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जेफरसन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता जैकी केली ने बताया कि यह घटना डेनवर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित एवरग्रीन हाई स्कूल में हुई। गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर भी घायल हुआ है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी क्यों हुई या संदिग्ध हमलावर, जिसे स्कूल का छात्र माना जा रहा है, कैसे घायल हुआ। केली ने यह भी पुष्टि की कि किसी अधिकारी ने जवाबी कार्रवाई में गोली नहीं चलाई।

यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी स्कूल के अंदर हुई थी या बाहर। हालांकि, केली ने कहा कि जांच में शामिल अधिकारियों का मानना है कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घायल हुए तीनों छात्रों को कोलोराडो के लेकवुड स्थित सेंट एंथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल

अस्पताल के सीईओ, केविन कुलिनन ने पुष्टि की कि सभी को गोली लगी थी। इस घटना ने छात्रों और उनके अभिभावकों में भय पैदा कर दिया है। बच्चों को सुरक्षित रहने के लिए पास के एक अन्य स्कूल भेजा गया। केली ने बताया, "यह एक बेहद डरावनी स्थिति थी, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। माता-पिता और बच्चे बहुत परेशान और डरे हुए थे।"

एवरग्रीन हाई स्कूल, जहां 900 से अधिक छात्र अध्ययन करते हैं, शहर के केंद्र से लगभग एक मील की दूरी पर स्थित है। एवरग्रीन शहर में करीब 9,300 लोग रहते हैं और यह मुख्य रूप से जंगली इलाकों से घिरा हुआ है। हाल ही में हुई गोलीबारी के बाद डेनवर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र से 100 से अधिक पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। यह घटना 1999 में जेफरसन काउंटी के कोलंबाइन हाई स्कूल नरसंहार की याद दिलाती है, जिसमें 14 लोग मारे गए थे।

अमेरिका में लगातार हो रहे हमले

यह हमला हाल ही में हुई अन्य हिंसक घटनाओं के बीच हुआ है। बुधवार को यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा, पिछले महीने साउथ मिनियापोलिस में एक कैथोलिक मास के दौरान गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हुए।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी