ब्राउन यूनिवर्सिटी गोलीबारी मामले पर ट्रंप का बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

'बेवकूफ है राष्ट्रपति...' Brown University गोलीबारी मामले में बयान देकर फंसे ट्रंप, भड़के लोग

Brown University Shooting: ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी के बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने संदिग्ध की गिरफ्तारी की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज किया, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद और आलोचनाएं हुईं।

अक्षय साहू

Trump on Brown University Shooting: ब्राउन यूनिवर्सिटी में 13 दिसंबर को एक गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोग मारे गए और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया, जिसमें दावा किया कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लिखा, "मुझे जानकारी मिली है कि रोड आइलैंड के ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग के संदर्भ में FBI मौके पर है और संदिग्ध को कस्टडी में लिया गया है।"

हालांकि, इसके कुछ देर बाद ट्रंप ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पहले वाले बयान को उलटते हुए कहा कि ब्राउन यूनिवर्सिटी पुलिस ने अपना बयान बदल दिया और अब यह कहा जा रहा है कि संदिग्ध हिरासत में नहीं है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की।

सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया

ट्रंप के बदलते बयान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोग कहने लगे कि ट्रंप ने गलत जानकारी दी, जबकि कुछ ने यह भी कहा कि वह कन्फ्यूजन फैला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ट्रंप को गलत जानकारी है, यह खतरनाक है, जबकि दूसरे ने उन्हें बेवकूफ कहकर मजाक उड़ाया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने ट्रंप का बचाव भी किया, यह कहते हुए कि जैसे ही सही जानकारी मिली, ट्रंप ने अपना बयान बदल लिया। एक ने कहा, उन्होंने तुरंत अपना बयान वापस ले लिया।

इसी दौरान, प्रोविडेंस पुलिस ने साफ किया कि एक संदिग्ध को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया क्योंकि वह गोलीबारी में शामिल नहीं था। पुलिस के मुताबिक, यह आदमी पूरी तरह से काले कपड़े पहने हुए था और पहले उसे संदिग्ध माना गया था। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि उसका घटना से कोई संबंध नहीं था।

गोलीबारी में दो लोग की मौत

प्रोविडेंस के मेयर ने बताया कि गोलीबारी में दो लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हुए। वह भी यह चेतावनी दी कि जांच अभी जारी है, इसलिए मारे गए और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है। FBI ने भी इस मामले में जांच और सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें