अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

वेनेजुएला के बाद अब मेक्सिको, क्यूबा और कोलंबिया की बारी? ट्रंप ने दी सीधी सैन्य धमकी

Mexico Cuba Colombia: वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के बाद ट्रंप ने मेक्सिको, क्यूबा और कोलंबिया को धमकी दी है। उन्होंने ड्रग तस्करी और कार्टेल नियंत्रण न होने पर सख्त कदम उठाने की बात कही है।

प्रिया सिंह

Trump Warning to Latin American Leaders: वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और सफल सैन्य ऑपरेशन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पड़ोसी देशों के खिलाफ अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। ट्रंप ने मेक्सिको, क्यूबा और कोलंबिया को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन देशों ने अपनी आंतरिक समस्याओं और नार्को-तस्करी पर नियंत्रण नहीं किया, तो उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

वेनेजुएला की घटना को एक 'चेतावनी' के रूप में पेश करते हुए ट्रंप ने इन देशों की सरकारों को अमेरिकी हितों के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया है। यह बयान लैटिन अमेरिका में बढ़ते अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप और भविष्य की रणनीतियों का संकेत देता है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

क्यूबा, 'नाकाम देश' और भविष्य की योजना

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को एक 'नाकाम देश' (Failing Nation) करार देते हुए कहा कि वहां की वर्तमान व्यवस्था के बारे में जल्द ही ठोस फैसला लिया जाएगा। उन्होंने क्यूबा के लोगों की मदद करने और वहां से निर्वासित होकर अमेरिका में रह रहे नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने की बात कही। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि क्यूबा को वेनेजुएला में हुई कार्रवाई से सबक लेना चाहिए, क्योंकि अमेरिका अब इस क्षेत्र में अस्थिरता को बर्दाश्त नहीं करेगा।

कोलंबिया, कोकीन फैक्ट्रियों पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को सीधे तौर पर निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि उनका देश अमेरिका में बड़ी मात्रा में ड्रग्स भेज रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि कोलंबिया में इस समय तीन विशाल कोकीन फैक्ट्रियां चल रही हैं, जिन पर पेट्रो प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोलंबिया ने ड्रग तस्करी नहीं रोकी, तो अमेरिका वहां भी हस्तक्षेप करने से पीछे नहीं हटेगा।

मेक्सिको, कार्टेल का राज और ट्रंप का प्रस्ताव

मेक्सिको के मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह ड्रग कार्टेल से डरी हुई हैं और उनका देश पर नियंत्रण नहीं है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने कई बार मेक्सिको को कार्टेल खत्म करने में सैन्य मदद की पेशकश की, लेकिन शिनबाम ने इसे ठुकरा दिया। ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा, "हमें मेक्सिको के लिए अब कुछ करना ही होगा," जो भविष्य में किसी बड़े ऑपरेशन का संकेत हो सकता है।

नार्को-आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा

इन धमकियों के पीछे ट्रंप ने नार्को-आतंकवाद और अवैध घुसपैठ को मुख्य कारण बताया है, जो सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित कर रहे हैं। वेनेजुएला में मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप अब 'मोनरो डॉक्ट्रिन' (Monroe Doctrine) को नए रूप में लागू करते दिख रहे हैं, जिसमें पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी प्रभुत्व को सर्वोपरि माना गया है। आने वाले समय में इन देशों के साथ अमेरिका के संबंध और भी अधिक तनावपूर्ण हो सकते हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां