यूरोपीय संसद के पास ट्रंप की एक मूर्ति (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

ट्रंप की इंटरनेशनल बेइज्जती, यूरोपीय संसद के पास लगाई बिना कपड़ों वाली मूर्ति, लिखा- अन्याय का राजा

Jens Galschiot Trump Statue: डेनमार्क के मूर्तिकार जेन्स गाल्शियोट ने स्ट्रासबर्ग में डोनाल्ड ट्रंप की 8 फीट ऊंची बिना कपड़ों वाली सोने की मूर्ति लगाई है, जिसे 'द ऑरेंज प्लेग' नाम दिया गया है।

अक्षय साहू

Trump Statue Strasbourg: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दुश्मनों को बूली (मानसिक रूप से प्रताड़ित करना) के लिए जाने जाते हैं। कभी वह जो बाइडेन और बराक ओबामा पर भद्दी टिप्पणी कर देते हैं तो कभी AI वीडियो के जरिए उन्हें नीचे दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार डेनमार्क के मूर्तिकार जेन्स गाल्शियोट ने ट्रंप को ही बूली कर दिया है।

इन दिनों फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद के पास ट्रंप की एक मूर्ति लगाई गई है। इसमें ट्रंप को बिना कपड़ों के एक व्यक्ति के कंधे पर चढ़ा हुआ दिखाया गया है। इस मूर्ति का ‘द ऑरेंज प्लेग’ रखा गया है। वहीं इसके नीचे ‘द किंग ऑफ इनजस्टिस’ यानी अन्याय का राजा लिखा है। सोशल मीडिया पर इस मूर्ति की आलोचना और तारीफ दोनों हो रही है। 

ट्रंप की बिना कपड़ों की सोने की मूर्ति

जानकारी के मुताबिक, मूर्तिकार जेन्स गाल्शियोट ने करीब आठ फीट की मूर्ति तैयार की है। इसे  23 कैरेट सोने से कोट किया गया है। गाल्शियोट ने मूर्ति में ट्रंप को बिना कपड़ों के दिखाया है। उनके एक हाथ में गोल्फ क्लब और दूसरे हाथ में न्याय का तराजू है। इसके अलावा मूर्ति में एक थके हुए छोटे आदमी को दिखाया गया है। जो ट्रंप को अपने कंधे पर उठा रखा है। उसके नीचे ग्लोब जैसी आकृति भी बनाई गई है।

जेन्स गाल्शियोट ने इस मूर्ति को ‘द ऑरेंज प्लेग’ नाम दिया है। वहीं इसके ठीक नीचे ‘द किंग ऑफ इनजस्टिस’ यानी अन्याय का राजा लिखा गया है। गाल्शियोट ने इसे व्यंग्यात्मक विरोध बताया है। उनके अनुसार, द ऑरेंज प्लेग अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश नीति, पर्यावरण और जलवायु नीति की आलोचना को सामने रखती है।

दो टुकड़ों में बंटा सोशल मीडिया

डोनाल्ड ट्रंप की इस मूर्ति को लेकर लोग सोशल मीडिया पर दो टुकड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोग मूर्ति और जेन्स गाल्शियोट की रचनात्मकता की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने मूर्ति को हास्यास्पद बताया और कलाकार की आलोचना की। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की यह मूर्ति गुरुवार तक स्ट्रासबर्ग में रहने वाली है। इसके बाद इसे अगले महीने संयुक्त राष्ट्र COP31 जलवायु सम्मेलन में प्रदर्शित किए जाने की योजना है। जेन्स गाल्शियोट की योजना सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों को इस मूर्ति की 3D प्रिंटेड छोटी प्रतिकृतियां देने की भी है। 

ट्रंप की प्रतिक्रिया का इंतजार 

जेन्स गाल्शियोट द्वारा बनाई मूर्ति को लेकर अभी तक ट्रंप या व्हाइट हाउस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि ट्रंप इसे लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति