अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा Essar ग्रुप, व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान

India's Essar Group to Invest In USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारतीय कंपनी एस्सार ग्रुप की योजना की घोषणा की। आयोवा में एक बड़े स्टील प्लांट में लगभग 18 अरब डॉलर का निवेश होगा।
US President Trump In Oval Office
व्हाइट हाउससोर्स- (@WhiteHouse)
Published on: 
Updated on: 

Steel Plant In USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी एस्सार ग्रुप आयोवा में 15 अरब डॉलर के निवेश से अमेरिकी इतिहास का "सबसे बड़ा स्टील प्लांट" बनाएगी। अमेरिका ने घरेलू औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में यह अहम कदम उठाया है। इस बड़े ऐलान के मौके पर व्हाइट हाउस में बोलते हुए, मेसाबी मेटालिक्स के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन रेवंत रुइया ने इस प्रोजेक्ट और देश के साथ अपने निजी जुड़ाव पर जोर देते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में चीजें बनाने के महत्व को लेकर धन्यवाद दिया।

अमेरिका में भारी निवेश की तैयारी

रेवंत रुइया ने कहा कि हालांकि मेरा जन्म भारत में हुआ था, लेकिन मैंने न्यूयॉर्क में हाई स्कूल, बोस्टन में कॉलेज और कैलिफोर्निया में MBA की पढ़ाई की है। मैंने अपनी जिंदगी का आधा हिस्सा यहीं बिताया है, इसलिए आज इस निवेश की घोषणा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और यह मेरे लिए सचमुच घर वापसी जैसा है। कंपनी के क्षेत्रीय कामों के बारे में बताते हुए रुइया ने कहा कि मैंने और मेरे परिवार ने मिनेसोटा में काफी समय बिताया है, जहां हम 50 सालों में अमेरिका की पहली नई खदान बनाने के लिए 3 अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस में घोषणा हुई

व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक, एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर और वाइस-चेयरमैन रवि रुइया और मेसाबी मेटालिक्स के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन रेवंत रुइया शामिल हुए। आयोवा प्रोजेक्ट के बड़े पैमाने पर जोर देते हुए ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि आज हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेसाबी मेटालिक्स आयोवा राज्य में अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगी। यह दुनिया के सबसे बड़े प्लांट्स में से एक है, लेकिन अमेरिका में तो यह सबसे बड़ा प्लांट है। आयोवा मिल एक इंटीग्रेटेड, पूरी तरह से घरेलू सप्लाई चेन का हिस्सा है।

US President Trump In Oval Office
एस्सार ग्रुप के को फाउंडर शशिकांत रुइया का हुआ निधन, पीएम मोदी ने ट्विट किया पोस्ट

मिनेसोटा के माइनिंग साइट से आएगा कच्चा लोहा

अमेरिका की ओर से जानकारी दी गई कि इस प्लांट के लिए कच्चा लोहा मिनेसोटा की ऐतिहासिक मेसाबी आयरन रेंज में हाल ही में विकसित की गई माइनिंग साइट से आएगा। मिनेसोटा प्रोजेक्ट अमेरिका में 50 से ज्यादा सालों में पहली नई लौह-अयस्क खदान है, जिसमें सबसे अच्छी क्वालिटी का अयस्क मिलता है। प्रोजेक्ट के वर्टिकल इंटीग्रेशन के बारे में बताते हुए, ट्रंप ने आगे कहा कि दूसरे शब्दों में, इस स्टील की माइनिंग, पिघलाने और बनाने का काम यहीं USA में होगा, जो कि बहुत अनोखी बात है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com