एलन मस्क,डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर बढ़ाया मस्क की तरफ हाथ, कहा- वह शानदार शख्सियत हैं...

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को शानदार शख्सियत बताते हुए उनके साथ रिश्तों पर खुलकर बात की, हालांकि मस्क ने हाल ही में ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल को विनाशकारी और पागलपन से भरा करार दिया था।

अक्षय साहू

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच रिश्ते पिछले कुछ समय से सही नहीं चल रहे हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की आलोचना करते रहे हैं। इसी बीच ट्रंप ने एक बार मस्क की तरफ दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हैं और उन्हें शानदार व्यक्ति बताया है।

ट्रंप ने अपने एक मीडिया इंटरव्यू में मस्क के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि वे एक शानदार शख्सियत हैं। ट्रंप ने इस दौरान मस्क के साथ दोस्ती और फिर दुश्मनी को लेकर खुलकर बात की। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एलन मस्क ने उनके बिग ब्यूटीफुल बिल को विनाशकारी और पागलपन से भरा फैसला बताया है।

वह एक शानदार व्यक्ति हैं: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि एलन मस्क एक बेहतरीन इंसान हैं। मैंने उनसे ज़्यादा बातचीत नहीं की है, लेकिन मुझे यकीन है कि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और हमेशा अच्छा ही करेंगे। वह काफी समझदार हैं। उन्होंने मेरे साथ प्रचार भी किया था, हालांकि बाद में वह कुछ नाराज़ हो गए, जो मुझे ठीक नहीं लगा।" डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क से जुड़े विवाद पर कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्यता उनके लिए एक मुश्किल मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि हर व्यक्ति के पास इलेक्ट्रिक कार हो। उनका मानना है कि लोगों को अपनी पसंद से वाहन चुनने की आजादी होनी चाहिए।

मस्क ने की थी आलोचना

इससे पहले मस्क ने ट्रंप प्रशासन के नए बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना करते हुए इसे पागलपन करार दिया था। मस्क ने दावा किया था कि यह बिल देश को कमजोर कर देगा और इससे लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में आ जाएंगी। मस्क ने कहा था कि, "सीनेट का नया ड्राफ्ट लाखों नौकरियां खत्म कर देगा और हमारे देश को रणनीतिक रूप से कमजोर बना देगा। यह कानून पुराने उद्योगों को रियायत देता है, लेकिन भविष्य के उद्योगों को तबाह कर देगा।"

ट्रंप बिग के तहत ब्यूटीफुल बिल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के पुर्जों के व्यापार पर, खासकर चीन के साथ होने वाले आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं। इससे मस्क को करोड़ों डॉलर का नुकसान हो सकता है।

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया