- Hindi News »
- World »
- Donald Trump 30 Billion Iran Nuclear Deal Sanctions Relief Report
बमों के बाद बंपर डील! डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को थमाया 30 अरब डॉलर का बड़ा ऑफर
अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कई बार चेतावनी दी है। अमेरिकी सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह ईरान को परमाणु शक्ति हासिल करने की अनुमति नहीं देगा। हालांकि, वह ईरान के साथ कूटनीतिक वार्ता..
- Written By: अमन उपाध्याय

ट्रंप ने ईरान को दिया ऑफर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
वांशिगटन: अमेरिका ने 22 जून को ईरान पर बंकर बस्टर बमों से हमला किया, जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे सेना की बड़ी सफलता बताया। हालांकि, इस हमले के कुछ ही दिनों बाद अमेरिका अब तेहरान के साथ संवाद बहाल करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप प्रशासन ईरान के नागरिक परमाणु कार्यक्रम के लिए 30 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने पर विचार कर रहा है। साथ ही, ईरान पर लगे प्रतिबंधों में छूट देकर उसकी जमा अरबों डॉलर की निधियों को भी मुक्त करने की योजना है।
यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान को परमाणु वार्ता में वापस लाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले, 13 जून को इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के कारण दोनों देशों के बीच परमाणु वार्ता प्रक्रिया ठप पड़ गई थी।
आर्थिक सहायता देने का चल रहा है विचार
ट्रंप सरकार ईरान को 30 अरब डॉलर तक की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है, ताकि उसे अपना नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम विकसित करने में मदद मिल सके। यह कदम ईरान को यूरेनियम संवर्धन से दूर रखने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इस समझौते के तहत, तेहरान को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
ट्रंप सरकार के एक अधिकारी ने एक मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका ईरान को 20 से 30 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव कर सकता है। इस सहायता की शर्त यह होगी कि ईरान यूरेनियम संवर्धन की प्रक्रिया को पूरी तरह बंद कर दे। यह प्रस्ताव एक ऐसा समाधान तलाशने का प्रयास है जो ईरान की घरेलू ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उसे परमाणु हथियार बनाने से रोके।
भारत की मार के बाद भी नहीं सुधर रहे मुल्ला मुनीर, फिर दी जहरीली धमकी
ईरान ने परमाणु वार्ता को लेकर कही ये बात
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और मध्य पूर्व के वरिष्ठ अधिकारी ईरान के साथ ठप पड़ी परमाणु वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए तेहरान से संपर्क कर रहे हैं। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने ईरान के साथ एक व्यापक शांति समझौते की संभावना व्यक्त की है। हालांकि ईरान ने अभी तक अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता को फिर से शुरू करने का कोई संकेत नहीं दिया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान द्वारा वार्ता को वापस शुरू करने की चर्चाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी अफवाहों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
Donald trump 30 billion iran nuclear deal sanctions relief report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM













