डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

मादुरो की गिरफ्तारी के 1 महीने बाद ट्रंप का बड़ा फैसला...सात साल बाद वेनेजुएला में एम्बैसी खोलेगा अमेरिका

US-Venezuela Tensions: अमेरिका और वेनेजुएला सात साल बाद कूटनीतिक रिश्ते बहाल कर रहे हैं। अमेरिकी राजदूत लौरा डोगु काराकास पहुंचीं, दूतावास फिर से खोलने और बातचीत शुरू करने के लिए।

अक्षय साहू

US to open embassy in Venezuela:करीब सात साल बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच कूटनीतिक संबंध फिर से बहाल होने जा रहे हैं। अमेरिकी राजदूत लौरा डोगु शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास पहुंचीं। उनका मुख्य उद्देश्य अमेरिकी दूतावास को पुनः खोलना है, जो 2019 से बंद था। इस कदम से दोनों देशों के बीच लंबे समय से ठहरे हुए संवाद को फिर से शुरू करने की संभावना बढ़ गई है।

अमेरिका और वेनेजुएला ने फरवरी 2019 में आपसी राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे। उस समय मादुरो सरकार ने अमेरिका से रिश्ते समाप्त कर दिए थे, क्योंकि तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विपक्षी नेता जुआन ग्वायडो को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति मान लिया था। इसके बाद दोनों देशों ने अपने-अपने दूतावास बंद कर दिए थे। इस कदम ने अमेरिका और वेनेजुएला के बीच राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों को प्रभावित किया और कई वर्षों तक दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

वेनेजुएला की प्रतिक्रिया

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने कहा कि लौरा डोगु की यात्रा दोनों देशों के बीच मतभेदों को कूटनीतिक बातचीत के जरिए सुलझाने की साझा प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह बातचीत आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर होगी। वेनेजुएला के गृह मंत्री डायोसदादो कैबेलो ने कहा कि अमेरिकी दूतावास खुलने से वेनेजुएला सरकार को मादुरो के साथ अमेरिका में हो रहे व्यवहार पर नजर रखने का अवसर मिलेगा। कैबेलो मादुरो के करीबी माने जाते हैं।

कौन है लौरा डोगु?

लौरा डोगु एक अनुभवी राजनयिक हैं। उन्होंने पहले होंडुरास और निकारागुआ में अमेरिका की राजदूत के रूप में काम किया है और वर्तमान में वह अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन की विदेश नीति सलाहकार भी हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए नया बिल पेश किया है। यह कदम लंबे समय से विपक्ष की मांग रहा है।

अमेरिकी खुफिया और तेल उद्योग में रुचि

CIA वेनेजुएला में अपनी स्थायी मौजूदगी बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका अब वेनेजुएला का प्रशासन चलाएगा और उसके तेल उत्पादन पर नियंत्रण करेगा। अंतरिम राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज ने अमेरिका के पक्ष में फैसले लिए हैं और पुराने नियमों में बदलाव को मंजूरी दी है, जिससे अमेरिकी कंपनियों के लिए वेनेजुएला की तेल इंडस्ट्री में निवेश करना आसान हो जाएगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त