खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का बड़ा दावा, AI डिजाइन फोटो 
विदेश

'एक शॉट और सब खत्म...', खामेनेई के जनाजे पर ट्रंप के दावे ने मचाई सनसनी, फिर क्यों पीछे हटे अमेरिकी राष्ट्रपति

Trump Claims On Khamenei Funeral: अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में उमड़े लोगों के हुजूम को देख ट्रंप हैरान हैं। ट्रंप ने दावा किया कि वह एक झटके में ईरान का शीर्ष नेतृत्व खत्म कर सकते थे।

अमन उपाध्याय

Trump Claims On Khamenei Funeral News In Hindi: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देखकर पूरी दुनिया दंग है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

ट्रंप ने दावा किया कि खामेनेई के जनाजे के दौरान उनके पास ऐसा मौका था कि वह 'एक शॉट' में ईरान के पूरे शीर्ष नेतृत्व को खत्म कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य की कूटनीतिक संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया।

एक शॉट और सब खत्म

Axios को दिए एक विशेष इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि वह तेहरान में चल रहे अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों पर करीब से नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय ईरान के लगभग सभी बड़े अधिकारी और नेतृत्व एक ही स्थान पर मौजूद थे।

ट्रंप ने दावा किया कि वे सभी वहां मौजूद हैं। एक गोली से हम उन सबको खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। राष्ट्रपति ने इसके पीछे तर्क दिया कि यदि वह पूरे नेतृत्व को मिटा देते, तो भविष्य में किसी समझौते या बातचीत के लिए कोई बचेगा ही नहीं। ट्रंप के अनुसार, ईरान इस समय भारी दबाव में है और वे समझौते के लिए 'गिड़गिड़ा रहे हैं'।

ईरानियों के आंसुओं पर ट्रंप का तंज

खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए तेहरान की सड़कों पर लाखों लोगों का हुजूम लगा हुआ है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में लगभग 15 मिलियन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रंप ने इस भारी भीड़ पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि खामेनेई अपनी जनता के बीच अलोकप्रिय हो चुके हैं और लोग उनसे नफरत करते हैं। भीड़ में लोगों को रोता हुआ देख ट्रंप ने कटाक्ष करते हुए यहां तक कह दिया कि 'शायद ये नकली आंसू हैं।'

युद्ध के साये में 'न्याय' की पुकार

ईरान में शोक का माहौल होने के साथ-साथ आक्रोश भी चरम पर है। काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारी 'डेथ टू अमेरिका' और 'डेथ टू इजरायल' के नारे लगा रहे हैं। कुछ लोगों के हाथों में ट्रंप की हत्या की मांग वाले पोस्टर भी देखे गए हैं।

गौरतलब है कि खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में हुई थी। इस बीच, खामेनेई के बेटे और नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई इस पूरे कार्यक्रम से गायब रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा हमले में घायल हो गए थे जिसमें उनके पिता की जान गई थी, और सुरक्षा कारणों से उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आने से मना किया गया है।

https://youtu.be/N8T2Mcois5g

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां