पाकिस्तान को एफ-16 अपग्रेड के लिए देंगे 686 मिलियन डॉलर देगें ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत पर टैरिफ लगाकर...पाकिस्तान पर फिर मेहरबान हुए ट्रंप, एफ-16 अपग्रेड के लिए देंगे 686 मिलियन डॉलर

US-Pakistan Relations: अमेरिका ने पाकिस्तान को 686 मिलियन डॉलर के एफ-16 अपग्रेड पैकेज की सूचना दी। इसमें हथियार, सॉफ्टवेयर, प्रशिक्षण और सुरक्षा सिस्टम शामिल हैं।

अक्षय साहू

US Give Pakistan 686 Million Dollars to Upgrade F-16 Fighter Jet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर पाकिस्तान पर मेहरबान हो गए हैं। हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने  अमेरिकी कांग्रेस को पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों के आधुनिकीकरण के लिए 686 मिलियन डॉलर के हथियार पैकेज की जानकारी दी है। इस जानकारी के बाद अब अमेरिका के पास 30 दिन का समय है, जिसमें इसे समीक्षा करना अनिवार्य है। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

अमेरिका की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने हाउस स्पीकर माइक जॉनसन, सीनेट विदेश संबंध समिति के चेयरमैन जेम्स रिश और हाउस विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन ब्रायन मास्ट को इस प्रस्ताव के बारे में पत्र भेजा। पत्र में बताया गया कि अमेरिका पाकिस्तान को लगभग 686 मिलियन डॉलर की ‘लेटर ऑफ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस’ (LOA) जारी करने वाला है।

649 मिलियन डॉलर का अपग्रेड पैकेज

प्रस्तावित पैकेज में 37 मिलियन डॉलर के मुख्य रक्षा उपकरण (MDA) शामिल हैं, जबकि बाकी 649 मिलियन डॉलर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और लॉजिस्टिक सपोर्ट पर खर्च होंगे। मुख्य रक्षा उपकरणों में 92 लिंक-16 टेक्निकल डेटा लिंक सिस्टम शामिल हैं। यह एक जाम-प्रतिरोधी डिजिटल नेटवर्क है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी और सहयोगी सेनाएं युद्धक्षेत्र की जानकारी वास्तविक समय में साझा करने के लिए करती हैं। इस पैकेज में छह एमके-82 इनर्ट 500-पाउंड बम बॉडी भी शामिल हैं। ये बम बिना गाइड वाले और प्रशिक्षण के लिए कम ड्रैग वाले हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल विशेष रूप से इंटीग्रेशन और टेस्टिंग के लिए होता है। इसके अलावा, पैकेज में एवियोनिक्स अपडेट, ऑपरेशनल फ्लाइट प्रोग्राम संशोधन, सुरक्षित संचार प्रणाली, मित्र या शत्रु पहचान उपकरण, क्रिप्टोग्राफिक एप्लीकेशन, मिशन-प्रोग्रामिंग सिस्टम, परीक्षण उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, ट्रेनिंग डिवाइस, सिम्युलेटर, प्रकाशन और कॉन्ट्रैक्टर इंजीनियरिंग व लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल हैं।

अमेरिका ने जारी किया बयान

अमेरिका का कहना है कि ये अपग्रेड पाकिस्तान को अपने ब्लॉक-52 और मिड-लाइफ अपग्रेड एफ-16 विमानों को आधुनिक बनाने और अमेरिकी व सहयोगी सेनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने में मदद करेंगे। इसके जरिए पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी अभियानों में अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ काम करना जारी रख सकेगा।

अधिसूचना में यह भी बताया गया कि अपग्रेड के बाद विमानों की उम्र 2040 तक बढ़ जाएगी और महत्वपूर्ण उड़ान सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। भारत की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कहा गया है कि इस बिक्री से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर असर नहीं पड़ेगा।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब