ईरान के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप की धमकियों के बीच...भारत पहुंचे ईरान के टॉप अधिकारी, डिप्टी NSA पवन कपूर से की मुलाकात

US-Iran Tensions: ईरान के लारीजानी ने मुंबई में भारत के डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पवन कपूर से मुलाकात की। अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी, जबकि दोनों देश संभावित बातचीत पर तैयार हैं।

अक्षय साहू

Iran Top Officials Visit India: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने भारत के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर पवन कपूर से मुंबई में मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी ईरान के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। दूतावास ने बताया कि लारीजानी और पवन कपूर के बीच विस्तृत बातचीत हुई।

इस मुलाकात को ऐसे समय में खासा अहम माना जा रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और अमेरिकी प्रशासन लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल में कहा था कि ईरानी सरकार के नेतृत्व कमजोर है।

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म  ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका का विशाल नौसैनिक बेड़ा तेजी से क्षेत्र में बढ़ रहा है, और यह पहले वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी बल तैयार और सक्षम हैं और आवश्यक होने पर अपना मिशन पूरा करेंगे।

उन्होंने ईरान से बातचीत की मेज पर लौटने की अपील की और उम्मीद जताई कि तेहरान जल्द ही निष्पक्ष समझौता करेगा, जिसमें कोई परमाणु हथियार शामिल न हों। ट्रंप ने चेतावनी दी कि समय तेजी से समाप्त हो रहा है और स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का भी जिक्र किया और कहा कि कोई नया टकराव इससे कहीं अधिक खतरनाक हो सकता है।

जवाबी कार्रवाई के लिए ईरान भी तैयार

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में अपने मिशन के जरिए कहा कि वह आपसी सम्मान और पारस्परिक हितों के आधार पर अमेरिका के साथ जुड़ने को तैयार है। लेकिन एक अलग बयान में तेहरान ने स्पष्ट किया कि यदि मजबूर किया गया तो वह दृढ़ता से अपने बचाव में प्रतिक्रिया देगा और पहले कभी नहीं देखे गए तरीके से जवाब देगा।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड की तैयारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी बताया कि वह क्षेत्र में अपने कर्मियों की तैनाती बढ़ा रहा है, क्षेत्रीय साझेदारों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है और पूरे क्षेत्र में लचीली प्रतिक्रिया क्षमता विकसित कर रहा है। हाल ही में CENTCOM प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर और इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल आयल जमीर के बीच बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें