-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Canadian Pm Carney Rejects Claims Of Softening Davos Stance With Trump
मैं पीछे नहीं हटूंगा…तनाव के बीच कनाडाई PM कार्नी ने ट्रंप को किया फोन, दावोस वाले बयान पर दिया करारा जवाब
- Written By: अक्षय साहू
Canada-US Tensions: अमेरिका से तनाव के बीच पीएम कार्नी ने ट्रंप से फोन पर कहा कि दावोस बयान से पीछे नहीं हटे और बदलती अमेरिकी व्यापार नीति पर कनाडा रणनीति बनाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप, मार्क कार्नी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump-Carney Clash: अमेरिका और कनाडा के बीच पिछले कुछ समय तनाव चल रहा है। जो हाल ही में स्विट्जरलैंड के दावोस में र्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में खुलाकर सामने आ गए। जहां अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के एक बयान से नाराज हो गए और भरे मंच से उन्हें धमकी दे दी। इसी खबर है कि तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों नेताओं ने मंगलवार को फोन पर बात की है।
जानकारी के मुताबिक, इस बातचीत में कार्नी ने स्पष्ट कर दिया कि वह दावोस में दिए गए अपने बयान से पीछे नहीं हटे हैं। फोन कॉल के बाद मार्क कार्नी ने कहा, “मैंने दावोस में जो कहा था, वही मेरा आशय था और वही बातें मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से भी कही हैं। अमेरिका की बदली हुई व्यापार नीतियों के जवाब में कनाडा अपनी रणनीति तय कर रहा है।”
अमेरिका कर रहा था पीछे हटने का दावा
कार्नी का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि फोन कॉल के दौरान कार्नी अपने दावोस वाले बयानों से पीछे हटने की कोशिश कर रहे थे। बेसेंट के अनुसार, कार्नी आक्रामक रूप से अपने शब्दों से पलट रहे थे। हालांकि, कार्नी ने इन दावों को पूरी तरह नकार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Drone Attack: रूस के कार्गो शिप नदेज्दा पर भीषण ड्रोन हमला, तीन क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
PoK में बगावत के बीच जैद हामिद की चेतावनी- भारतीय सेना का PoK पर कब्जा होना तय!
कनाडाई प्रधानमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें सोमवार को फोन किया था। बातचीत के दौरान यूक्रेन, वेनेज़ुएला, आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा, कनाडा-चीन व्यापार समझौते और CUSMA (कनाडा-अमेरिका-मैक्सिको मुक्त व्यापार समझौता) सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्रंप को कनाडा की रणनीति और चीन के साथ फ्री ट्रेड पैक्ट को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की।
ट्रंप ने कनाडा को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ से बाहर किया
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अपने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल करने का न्योता वापस ले लिया था। यह फैसला दावोस में मार्क कार्नी के उस भाषण के कुछ ही दिनों बाद आया था, जिसमें उन्होंने बिना ट्रंप का नाम लिए अमेरिका की टैरिफ नीति की कड़ी आलोचना की थी।
यह भी पढ़ें: ईरान-इटली में बढ़ा तनाव; IRGC को ‘आतंकी संगठन’ घोषित करने की मांग पर भड़का तेहरान; इटली के राजदूत को किया तलब
दावोस में क्या कहा था कार्नी ने?
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कार्नी ने कहा था कि दुनिया की ‘मिडिल पावर्स’ को एकजुट होकर बड़ी शक्तियों के दबाव का सामना करना चाहिए। अमेरिका पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि सुपरपावर देश अब व्यापार को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं टैरिफ के जरिए दबाव बनाया जा रहा है, फाइनेंशियल सिस्टम का दुरुपयोग हो रहा है और सप्लाई चेन की कमजोरियों का फायदा उठाया जा रहा है।
Canadian pm carney rejects claims of softening davos stance with trump
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
Aug 04, 2026 | 05:43 PM5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Aug 04, 2026 | 05:36 PMSawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा
Aug 04, 2026 | 05:36 PMगटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Aug 04, 2026 | 05:33 PM11वें दिन भी जारी रहा झारखंड का छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC विवाद में कूदे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- समय रहते…
Aug 04, 2026 | 05:31 PMDrone Attack: रूस के कार्गो शिप नदेज्दा पर भीषण ड्रोन हमला, तीन क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग
Aug 04, 2026 | 05:25 PMडॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
Aug 04, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM












