प्रतीकात्मक फोटो। सोर्स: AI
विदेश

दुनिया के किन 5 मुस्लिम देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? दुबई 5वें नंबर पर

Hindu Population in Muslim Countries: दुनिया के किस मुस्लिम देश में हिंदू आबादी सबसे ज्यादा है? क्या इस लिस्ट में भारत का कोई पड़ोसी देश भी है जहां हिंदू आबादी सबसे ज्यादा है? जानते हैं विस्तार से…

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • दुनिया के 5 मुस्लिम देश जहां हिंदू आबादी सबसे ज्यादा।

  • दुबई हिंदू आबादी के मामले में 5वें नंबर पर है।

  • भारत के पड़ोसी देश की जानकारी जहां हिंदू आबादी है।

Hindu Population Top 5 Muslim Countries in World: भारत में हिंदुओं की आबादी 78.9 प्रतिशत है। वहीं पड़ोसी देश नेपाल में हिंदू आबादी 80.6 फीसदी है। लेकिन क्या आप जानते हैं? दुनिया के उन टॉप 5 मुस्लिम देशों के बारे में जहां पर हिंदू आबादी सबसे ज्यादा है। क्या भारत का कोई पड़ोसी देश भी इस लिस्ट में शामिल है? यदि है तो उस देश का क्या नाम है? वहां हिंदुओं की कितनी जनसंख्या है? यदि आपने मन में भी ऐसे ही सवाल है तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानतें है उन 5 मुस्लिम देशों के बारे में विस्तार से। 

कतर में सबसे ज्यादा हिंदू आबादी

डेटापांडास साइट के अनुसार कतर में हिंदुओं की आबादी वहां के कुल जनंसख्या का 15.9 प्रतिशत है। इस हिसाब से कतर वो पहला मुस्लिम देश है जहां सबसे ज्यादा हिंदू आबादी रहती है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू डॉट कॉम के अनुसार कतर में हिंदुओं की कुल आबादी 3 लाख 60 हजार है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय (US Department of State) ने भी 2022 के अपने रिपोर्ट में कतर में हिंदू आबादी 15.9% बताई है। 

बहरीन हिंदू जनसंख्या के मामले में दूसरे नंबर पर

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू डॉट कॉम की माने तो बहरीन में हिंदुओं की कुल आबादी वहां के जनसंख्या का 10.2 प्रतिशत है। इस हिसाब से बहरीन में हिंदुओं की कुल आबादी लगभग 1 लाख 50 हजार है। डेटापांडास साइट ने भी अपने रिपोर्ट में हिंदू आबादी को 10.2 फीसदी की बताया है।

कुवैत में हिंदुओं की कितनी आबादी? 

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू डॉट कॉम और डेटापांडास साइट के अनुसार कुवैत में हिंदुओं की कुल आबादी 3 लाख 30 हजार है, जहां वहां के कुल जनसंख्या का 9.9 प्रतिशत है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी साल 2023 के अपने रिपोर्ट में  कुवैत में हिंदुओं की आबादी 2 लाख 50 हजार और एक लाख के करीब बौद्ध आबादी बताई है। इस हिसाब से कुवैत हिंदू आबादी के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है।    

बांग्लादेश में हिंदू आबादी के मामले में चौथे नंबर पर 

डेटापांडास साइट के मुताबिक बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी 1 करोड़ 38 लाख है, जो वहां के कुल आबादी का 8.2 प्रतिशत है। हिंदू आबादी के मामले में बांग्लादेश पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर है। 

UAE में हिंदुओं की कितनी आबादी?

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू डॉट कॉम के अनुसार UAE में हिंदुओं की कुल आबादी 6 लाख 60 हजार है, जो वहां के कुल आबादी का 7.7 प्रतिशत है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने साल 2023 के अपने रिपोर्ट में UAE में हिंदुओं की आबादी 6.6 फीसदी बताई है। इस हिसाब से UAE पूरे दुनिया में हिंदू आबादी के मामले पर 5वें नंबर पर है। 

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे