

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गली शाहतारा स्थित शीश महल में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, इमारत ढहने की सूचना सुबह करीब 9:50 बजे मिली थी। घटनास्थल चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत निर्माणाधीन थी। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों और अधिकारियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...