क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

Bihar Crime News: बिहार में 'क्राइम है, अपराध नहीं' वाले सम्राट चौधरी के बयान पर पवन खेड़ा ने गरीबी का उदाहरण देकर तंज कसा। तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

Samrat Choudhary Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘बिहार में क्राइम है, अपराध नहीं’ वाले बयान ने सियासी घमासान छेड़ दिया है। उनके इस बयान पर विपक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। तेजस्वी यादव और कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर निशाना साधा। अब सवाल है कि क्या बिहार में सचमुच अपराध खत्म हो गया है या फिर मुख्यमंत्री के इस बयान ने नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है? इस पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने हमला बोलते हुए अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हमारे यहां कोई गरीबी नहीं है गरीबी का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। पॉवर्टी है लेकिन गरीबी नहीं है।

संबंधित खबरें

No stories found.