इधर ट्रंप बोले सीजफायर होगा...उधर कंबोडिया पर थाईलैंड ने बरसाए बम! 20 की मौत तो 5 लाख लोग हुए बेघर 
विदेश

इधर ट्रंप बोले सीजफायर होगा...उधर कंबोडिया पर थाईलैंड ने बरसाए बम! 20 की मौत तो 5 लाख लोग हुए बेघर

Thailand Cambodia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।

अर्पित शुक्ला

Thailand Cambodia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद कंबोडिया ने थाईलैंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंबोडिया का कहना है कि युद्धविराम पर सहमति बनने के बावजूद थाईलैंड ने उसके क्षेत्र में हवाई हमले जारी रखे। इन आरोपों के बाद दक्षिण-पूर्व एशिया के इस संवेदनशील सीमा इलाके में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि शनिवार को थाई सेना ने उसके इलाके में नए हमले किए। बयान के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को थाई सेना ने दो एफ-16 लड़ाकू विमानों का उपयोग करते हुए कंबोडिया के भीतर कई स्थानों पर सात बम गिराए। मंत्रालय ने यह भी आरोप लगाया कि युद्धविराम की घोषणा के बावजूद थाई सैन्य विमानों की बमबारी नहीं रुकी है।

थाईलैंड की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

कंबोडिया के इन आरोपों पर थाईलैंड के अधिकारियों की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, दोनों देशों के बीच पहले से जारी आरोप-प्रत्यारोप के कारण हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।

ट्रंप ने किया था युद्धविराम का ऐलान

कंबोडिया के ये नए आरोप ऐसे समय सामने आए हैं, जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेता दुश्मनी खत्म करने और युद्धविराम को फिर से लागू करने पर सहमत हो गए हैं। यह सहमति कई दिनों तक चली घातक झड़पों के बाद बनी थी, जिससे पहले से लागू संघर्ष विराम टूटने का खतरा पैदा हो गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्होंने थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने यह भी कहा था कि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस समझौते को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जुलाई में हुआ था पहला सीजफायर

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पहला संघर्ष विराम जुलाई में हुआ था, जिसे मलेशिया की मध्यस्थता से तय किया गया था। यह समझौता ट्रंप के दबाव के बाद आगे बढ़ा था, जब उन्होंने चेतावनी दी थी कि नियमों का पालन न करने पर व्यापारिक सुविधाएं वापस ली जा सकती हैं।

अक्टूबर में मलेशिया में हुई एक क्षेत्रीय बैठक में, जिसमें ट्रंप भी शामिल हुए थे, इस समझौते को और विस्तार से औपचारिक रूप दिया गया था। ब्लूमबर्ग न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड ने दावा किया है कि हालिया हिंसा में उसके 10 सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। वहीं, कंबोडिया ने बताया कि एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हुई है और कम से कम 60 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, कंबोडिया ने सैन्य हताहतों के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें