दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, एयरशो में क्रैश हुआ तेजस लड़ाकू विमान- देखें VIDEO 
विदेश

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, एयरशो में क्रैश हुआ तेजस लड़ाकू विमान- देखें VIDEO

Dubai Airshow: दुबई एयर शो का माहौल उस समय अचानक भारी और तनावपूर्ण हो गया जब उड़ान प्रदर्शन के दौरान एक विमान नियंत्रण खोकर नीचे गिर गया।

अर्पित शुक्ला

Dubai Plane Crash: दुबई एयर शो में भारतीय  लड़ाकू विमान तेजस हादसे का शिकार हो गया। भारतीय एचएएल तेजस विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे एक डिस्प्ले उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट विमान से बाहर निकला या नहीं। हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं उठता रहा और भीड़ में मौजूद लोग ये सब देख रहे थे।

इस वीडियो के देखने से ऐसा लग रहा है कि तेजस में टेक ऑफ के बाद उसमें कोई तकनीकी खराबी आई और वो क्रैश हो गया। हालांकि, क्रैश होने के पीछे की असल वजह क्या है और इस क्रैश में क्या पायलट सुरक्षित है, इसे लेकर अभी तक वायुसेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वीडियो आया सामने

तेजस के क्रैश वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लड़ाकू विमान तेजी से नीचे आता है और ऐसा लग रहा है कि पायलट विमान को नीचे लाकर तेजी से ऊपर ले जाना चाहते थे। लेकिन अचानक प्लेन जमीन से टकराकर क्रैश हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़ाकू विमान जमीन से टकराता और तेज धमाके के साथ वहां आग लग जाती है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स के मुंह से भी डर के मारे ओह शीट! आवाज भी सुनाई दे रही है। गौरतलब है कि इस समय दुबई में एयर शो चल रहा है जिसमें शामिल होने के लिए तेजस फाइटर प्लेन भी गया था। इसमें दुनिया भर से दिग्गज फाइटर प्लेन भाग लेने आए हैं।

तेजस विमान क्या है?

तेजस भारतीय वायुसेना का एक अत्याधुनिक हल्का और तेज़ लड़ाकू विमान है, जिसे पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है। इसे विशेष रूप से भारतीय युद्धक जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि यह हवा में तेज़ी से फुर्ती से उड़ सके और विभिन्न प्रकार के युद्ध कार्यों को कुशलतापूर्वक निभा सके। तेजस को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है। यह 4.5 पीढ़ी का विमान है, जिसका मतलब है कि इसमें अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, जो इसे अन्य विमानों से बेहतर बनाती हैं। तेजस को सुपरसोनिक (ध्वनि से तेज) गति से उड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी हल्की संरचना और शक्तिशाली इंजन इसे उच्च गति और दक्षता के साथ उड़ान भरने में सक्षम बनाते हैं। तेजस में अत्याधुनिक एवियोनिक्स, रडार और हथियार प्रणाली जैसी सुविधाएँ हैं, जो इसे एक बहुत ही सक्षम लड़ाकू विमान बनाती हैं।

दुबई एयर शो 2025 - ग्लोबल एविएशन फेस्ट

दुबई एयर शो आज एक वैश्विक एयरोस्पेस फेस्टिवल बन चुका है, लेकिन इसकी शुरुआत काफी साधारण थी। 1986 में इसे "अरब एयर" के नाम से एक छोटे से नागरिक विमानन व्यापार मेला के रूप में शुरू किया गया था। पहले संस्करण में केवल 200 प्रदर्शक और 25 विमान शामिल हुए थे। लेकिन 1989 में इसे दुबई एयरपोर्ट पर आयोजित किया गया और तब से इसका विस्तार और प्रभाव बढ़ता गया। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली एयरोस्पेस आयोजन बन चुका है, जो हर दो साल में आयोजित होता है और पूरी दुनिया के विमानन उद्योग को एक मंच पर लाता है।

यह शो न सिर्फ विमान निर्माता कंपनियों के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है, बल्कि विमानन तकनीकी और सुरक्षा विकास के क्षेत्र में भी नवीनतम तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। 2025 का दुबई एयर शो और भी अधिक भव्य होने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें दुनियाभर के प्रमुख विमान निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ और एविएशन के क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध