मिलान में फंसे यात्रियों को वापस लाएगी एयर इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इसलिए खास है TATA...दिवाली मानने इटली से भारत आ रहे थे 256 नागरिक, विमान हुआ खराब तो भेजा खास प्लेन

Air India Milan Flight News: एयर इंडिया ने मिलान में फंसे 256 यात्रियों को दीवाली से पहले भारत लाने के लिए विशेष विमान भेजने का निर्णय लिया, क्योंकि फ्लाइट AI138 तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई थी।

अक्षय साहू

Air India News: भारत में टाटा समूह अपने कामों के लिए काफी इज्जत से देखा जाता है। इसका ताजा उदाहरण रविवार को देखने को मिला। जब मिलान में फंसे यात्रियों को वापस भारत लाने के लिए एयर इंडिया ने अपने एक प्लेन को भेजना का फैसला किया। एयर इंडिया के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

मिलान में फंसे यात्रियों को भारत लाने के लिए खास प्लेन भेजने के अलावा एयरलाइन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी यात्री दीवाली से पहले सुरक्षित लौट आए। जानकारी के मुताबिक सभी यात्री एअर इंडिया के फ्लाइट AI138 से भारत आ रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फंसे सभी मिलान में फंस गए थे।

तकनीकी खराबी के चलते फंसे लोग

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को फ्लाइट AI138 के तकनीकी खराबी के कारण फंसे 256 यात्रियों को जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। यह फ्लाइट मिलान से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद यात्री मिलान में फंसे रह गए थे। एयर इंडिया ने इस मुद्दे को लेकर रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें बताया गया, एयर इंडिया आज (19 अक्टूबर) को तकनीकी खराबी के कारण रद्द हुई फ्लाइट AI138 के फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजेगी।"

 यात्रियों को मुफ्त खाना-पीना और होटल

इसके साथ ही एयरलाइन ने यह भी बताया कि उसने सभी प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने और भोजन जैसी जरूरी सुविधाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा, यात्रियों की इच्छानुसार उन्हें रिफंड या मुफ्त में फ्लाइट का रिसेड्यूलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। एयर इंडिया ने यह सुनिश्चित किया है कि वह अपने सभी यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह घटना एक महीने पहले 16 अगस्त को भी घटित हो चुकी है, जब विमान में पुशबैक के दौरान तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को रद्द कर दिया गया था। उस समय एयरलाइन ने कहा था, "विमान मिलान से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार था, लेकिन उसमें तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद, ऑपरेटिंग क्रू की ड्यूटी समय सीमा समाप्त हो गई, जिससे उड़ान जारी रखना असुरक्षित और अनुचित हो गया।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की