फिलीपींस में भूकंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

फिलीपींस में भूकंप से मची भीषण तबाही, अब तक 22 लोगों की मौत; कई इमारतें और सड़कें हुईं ध्वस्त

Philippines Earthquake Latest Upadate: फिलिपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसमें अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं।

अमन उपाध्याय

Philippines Earthquake News:  फिलिपींस के मध्य भाग में मंगलवार रात आए 6.9 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई। अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह जानकारी सेबू प्रांतीय सूचना कार्यालय ने जारी की है।

भूकंप का केंद्र बोगो शहर से उत्तर-पूर्व की ओर करीब 17 किलोमीटर दूर था। लगभग 90 हजार की आबादी वाले इस तटीय शहर में ही सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत हुई है। झटकों के कारण कई इमारतें और सड़कें धराशायी हो गईं, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और विभिन्न क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

राहत और बचाव अभियान जारी

सेन रेमिजियो कस्बे में भी भूकंप की तबाही देखने को मिली, जहां छह लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन कोस्ट गार्ड के जवान, एक फायरफाइटर और एक बच्चा शामिल हैं। इलाके की पानी सप्लाई पूरी तरह ठप हो चुकी है। उप-मेयर अल्फी रेनिस ने लोगों से भोजन और पानी की आपात मदद की गुहार लगाई है। राहत और बचाव दल लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन अंधेरा और लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स काम में बड़ी बाधा बन रहे हैं। प्रांतीय अधिकारी विल्सन रामोस के अनुसार अब भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। साथ ही एक जिम और एक सार्वजनिक इमारत ढहने की भी पुष्टि हुई है।

लोगों ने बताया कैसा था मंजर

भूकंप का असर बंटायन रिजॉर्ट टाउन में भी साफ दिखा। वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि झटका इतना तगड़ा था जिसके वजह से जोरदार धमाके के साथ पत्थर गिरने लगे। उन्होंने कहा कि हम लोग डर से हिल भी नहीं पा रहे थे और बस झटके थमने का इंतजार कर रहे थे। इस आपदा की वजह से बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। सेबू और आसपास के कई द्वीपों में पावर ग्रिड फेल होने से लाखों लोग अंधेरे में डूब गए। फायरफाइटर रे कैनेटे के मुताबिक, झटके इतने तीव्र थे कि बाहर निकलते वक्त वे और उनके साथी जमीन पर गिर पड़े और घायल हो गए।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

प्रांतीय गवर्नर पामेला बारिकुआत्रो ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग खुले स्थानों पर रहें, दीवारों और इमारतों से दूरी बनाए रखें और आफ्टरशॉक्स के लिए सतर्क रहें। विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलीपींस उन देशों में से है जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट अक्सर देखने को मिलते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आता है। इसी कारण हर साल यहां लगभग 20 तूफान और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.0 दर्ज की थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 6.9 कर दिया गया। वहीं पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?