- Hindi News »
- World »
- 98 Aftershocks Of Earthquake After 77 Magnitude Hit Myanmar Death Toll Reaches 3600
थर-थर कांप रहा म्यांमार! 7.7 की तबाही के बाद भूकंप के अब तक 98 झटके, मौत का तांडव जारी
Earthquake News: म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इसके बाद से अब तक कुल 98 भूकंप के झटके दर्ज किए जा चुके हैं। इसके साथ ही इस भूकंप से अब तक मरने वालों की संख्या 3,600 तक पहुंच गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय

म्यांमार भूकंप की तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
यांगून: म्यांमार में आए भयंकर भूकंप के बाद अब तक कुल 98 झटके दर्ज किए जा चुके हैं। यह जानकारी मंगलवार को देश के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग ने दी। इन झटकों की तीव्रता 2.8 से लेकर 7.5 के बीच रही। म्यांमार में 7.7 तीव्रता वाले इस भूकंप से अब तक मरने वालों की संख्या 3,600 तक पहुंच गई है, जबकि 5,017 लोग घायल हुए हैं और 160 लोग अब भी लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम ने साझा की।
दक्षिण-पूर्वी एशिया के इस देश के मांडले क्षेत्र में 28 मार्च को यह शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके कुछ ही मिनट बाद 6.4 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया, जिससे भारी जानमाल का नुकसान हुआ।
भूकंप से कई शहरों में भारी तबाही
भूकंप ने मंडाले समेत कई शहरों में भारी तबाही मचाई। राहत और बचाव कार्यों को अंजाम देना संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुआ। इसके बावजूद, संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, भारत, यूरोपीय संघ और कई अन्य देशों एवं वैश्विक संस्थाओं ने म्यांमार के भूकंप प्रभावित इलाकों में सहायता और बचाव दल भेजे। भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नामक एक विशेष अभियान शुरू किया, जिसके अंतर्गत नई दिल्ली ने म्यांमार को भारी मात्रा में चिकित्सा उपकरण और राहत सामग्री प्रदान की।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पीएम मोदी ने गहरी संवेदना प्रकट की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर गहरी संवेदना प्रकट की और संकट की इस घड़ी में म्यांमार को सहायता देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। 4 अप्रैल को बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री, सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने म्यांमार में आए भीषण भूकंप और उसके प्रभावों पर चर्चा की। सीनियर जनरल ने भारत द्वारा किए गए सहायता प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
भारत लगातार भेज रहा राहत सामग्री
बता दें कि भारत ने म्यांमार में भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता बढ़ा दी है। 6 अप्रैल, रविवार को भारत ने म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए 31 टन अतिरिक्त राहत सामग्री भेजी। इस सामग्री में भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल के लिए जरूरी उपकरण और सामान भी शामिल था। यह राहत सामग्री ‘सी-17 ग्लोबमास्टर’ विमान के ज़रिए भेजी गई। इसके पहले भारत ने 30 मार्च को लगभग 52 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजा था ।
98 aftershocks of earthquake after 77 magnitude hit myanmar death toll reaches 3600
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMSummer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
May 23, 2026 | 06:27 PMBakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
May 23, 2026 | 06:25 PMCBSE ने जारी किया फेक अलर्ट, 2026 बोर्ड कॉपी री-इवैल्यूएशन रद्द होने की खबर निकली झूठी
May 23, 2026 | 06:22 PMमंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
May 23, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














