सिंगापुर ऑनलाइन धोखाधड़ी सजा, फोटो (सो. एआई डिजाइन) 
विदेश

स्कैम का 'टाइम ओवर', अब जेल-जुर्माना के साथ लगेंगे 24 कोड़े; इस देश के फैसले कांपी दुनिया

Singapore Scam Punishment: ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों से परेशान सिंगापुर ने कानून सख्त कर दिए हैं। 30 दिसंबर से ठगी करने वालों को जेल, जुर्माना और कोड़ों की सजा दी जाएगी।

अमन उपाध्याय

Singapore News In Hindi: ऑनलाइन ठगी और साइबर स्कैम के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सिंगापुर सरकार को बेहद सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। नए कानून के तहत अब ठगी करने वालों को केवल जेल और भारी जुर्माने तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें कोड़ों (Judicial Caning) की सजा भी दी जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 दिसंबर से यह कानून प्रभावी हो जाएगा और इसका उद्देश्य धोखेबाजों में कानून का डर पैदा करना है।

सिंगापुर की संसद ने पिछले महीने आपराधिक कानून में अहम संशोधन को मंजूरी दी थी। गृह मामलों के मंत्रालय (MHA) के मुताबिक, ये बदलाव इसलिए जरूरी थे ताकि कानून को अधिक प्रभावी, निष्पक्ष और बदलते अपराध के तरीकों के अनुरूप बनाया जा सके। खासतौर पर ऑनलाइन फ्रॉड, स्कैम सिंडिकेट और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अपराधों पर लगाम कसने के लिए सज़ाओं को और कड़ा किया गया है।

24 कोड़े की मिलेगी सजा

नए नियमों के तहत स्कैमर्स, ठगी करने वाले एजेंटों और स्कैम सिंडिकेट के सदस्यों को 6 से लेकर 24 कोड़े तक की अनिवार्य सजा दी जा सकेगी। वहीं जो लोग जानबूझकर अपना बैंक अकाउंट, सिम कार्ड या निजी जानकारी ठगी या मनी लॉन्ड्रिंग के लिए दूसरों को देते हैं, उन्हें 12 कोड़े तक की वैकल्पिक सजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, अन्य गंभीर फ्रॉड मामलों में भी अदालत को कैनिंग की सज़ा देने का अधिकार होगा।

फैसले के पीछे बेहद चौंकाने वाले आंकड़े

सरकार के इस फैसले के पीछे आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। गृह और विदेश मामलों की वरिष्ठ मंत्री सिम ऐन के अनुसार, वर्ष 2020 से 2025 की पहली छमाही तक सिंगापुर में दर्ज कुल अपराधों में से करीब 60 प्रतिशत सिर्फ ठगी से जुड़े रहे हैं। इस दौरान लगभग 1.9 लाख ठगी के मामले सामने आए, जिनमें लोगों को करीब 3.7 अरब सिंगापुर डॉलर (लगभग 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर) का नुकसान हुआ। सिंगापुर की गवर्नमेंट टेक्नोलॉजी एजेंसी के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा सामने आने वाले स्कैम में फिशिंग फ्रॉड, फर्जी नौकरी के ऑफर, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी ठगी, जल्दी अमीर बनने के नाम पर निवेश स्कैम और खुद को सरकारी या बैंक अधिकारी बताकर की जाने वाली ठगी शामिल हैं।

इन देशों में भी दी जाती ऐसी सजा

कैनिंग यानी कोड़ों की सज़ा सिंगापुर में कोई नई बात नहीं है। यह एक न्यायिक शारीरिक सजा है जिसमें रतन की छड़ी से नंगे नितंबों पर कोड़े मारे जाते हैं। आमतौर पर यह सजा 50 वर्ष से कम उम्र के पुरुष अपराधियों को दी जाती है और पहले से ही डकैती, यौन अपराध और गंभीर हिंसक मामलों में लागू है।

यह सजा ब्रिटिश औपनिवेशिक काल से चली आ रही है और मलेशिया तथा ब्रुनेई जैसे देशों में भी दी जाती है। हालांकि, मानवाधिकार संगठनों के बीच यह सज़ा अक्सर विवाद का विषय रही है। सरकार का मानना है कि ठगी से लड़ना अब राष्ट्रीय प्राथमिकता बन चुका है और कड़े कानून ही इस अपराध पर प्रभावी रोक लगा सकते हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट