-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Indian Tourists Biggest Spenders Singapore Luxury Goods
सिंगापुर में भारतीय पर्यटक बने सबसे बड़े खर्चालू, लक्जरी सामान पर उड़ाए करोड़ों डॉलर
- Written By: प्रिया सिंह
Singapore Luxury Spend: सिंगापुर में भारतीय पर्यटक लक्जरी के सामान पर सबसे अधिक खर्च करने वाले बने। 2025 की पहली छमाही में $81.217 करोड़ SGD खर्च किए, संख्या और प्रति व्यक्ति खर्च दोनों बढ़े।

सिंगापुर में भारतीय पर्यटक लक्जरी के सामान पर सबसे अधिक खर्च करने वाले बने (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian Tourists Singapore Spending: सिंगापुर के पर्यटन उद्योग के लिए भारतीय पर्यटक सबसे बड़े खर्चालू बनकर उभरे हैं। 2025 की पहली छमाही में भारतीय यात्रियों ने लक्जरी की वस्तुओं और सेवाओं पर रिकॉर्ड तोड़ खर्च किया है। पर्यटकों की संख्या और प्रति व्यक्ति औसत खर्च दोनों में वृद्धि हुई है। इससे वैश्विक सुस्ती के बावजूद सिंगापुर की लक्जरी की अर्थव्यवस्था को मजबूत सहारा मिला है।
भारतीयों ने पहली छमाही में उड़ाए 81 करोड़ डॉलर
सिंगापुर पर्यटन बोर्ड (STB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय पर्यटक सिंगापुर की लक्जरी की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त मजबूती दे रहे हैं। 2025 की पहली छमाही (First Half) के दौरान, भारतीय यात्रियों ने सिंगापुर में कुल 81.217 करोड़ सिंगापुर डॉलर (SGD) खर्च किए।
यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 4.40 प्रतिशत अधिक है। ये आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि भारतीय बाजार सिंगापुर के रिटेल, होटल और मनोरंजन उद्योग के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद आधार बन चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा?
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ा, बांग्लादेशियों ने एक भारतीय को किया अगवा
9 अगस्त का इतिहास: जब भारत के साथ खड़ा हुआ सोवियत संघ, 1971 को हुई ऐतिहासिक संधि
ASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
पर्यटकों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि
खर्च में वृद्धि के साथ-साथ सिंगापुर आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। एसटीबी के मुताबिक, साल के पहले दस महीनों में सिंगापुर पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक है।
कुल मिलाकर, जनवरी से अक्टूबर 2025 के दौरान सिंगापुर में 1.425 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जो 2.5 प्रतिशत की कुल वृद्धि को दर्शाता है। भारतीय पर्यटक न केवल संख्या में बढ़ रहे हैं, बल्कि प्रति व्यक्ति खर्च के मामले में भी शीर्ष देशों में शामिल हो गए हैं।
लंबा ठहराव और अधिक खर्च का कारण
ऑर्केड रोड बिजनेस एसोसिएशन (ORBA) के चेयरमैन मार्क शॉ ने इस उच्च खर्च का कारण बताया। उनके अनुसार, भारतीय यात्री औसतन 6.3 दिन तक सिंगापुर में ठहरते हैं, जो अन्य देशों के पर्यटकों की तुलना में लंबा ठहराव है। इस लंबी अवधि के कारण वे खुदरा खरीदारी, बढ़िया भोजन, मनोरंजन, दर्शनीय स्थलों और होटलों पर औसत से कहीं अधिक खर्च करते हैं। इसका सीधा लाभ लग्जरी ब्रांड और हाई-एंड रिटेल सेक्टर को मिल रहा है, जिससे सिंगापुर का पर्यटन उद्योग गति पकड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: BBC से 10 अरब हर्जाना वसूलेने की तैयारी में ट्रंप! इस मामले को लेकर किया है मानहानि का केस
चीन और इंडोनेशियाई पर्यटकों के साथ भारतीय आगे
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर लक्जरीपूर्ण खर्च में कुछ सुस्ती के बावजूद, सिंगापुर में भारतीय, चीनी और इंडोनेशियाई पर्यटक मजबूती से खर्च कर रहे हैं। इन तीनों बाजारों में भारतीयों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। ORBA का कहना है कि भारतीय पर्यटक सिंगापुर के प्रमुख बाजारों में से एक बन चुके हैं और उनका ऊंचा खर्च तथा लंबा ठहराव देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर आधार देता है।
आने वाले समय में सिंगापुर भारतीय यात्रियों को ध्यान में रखकर अपनी पर्यटन और खुदरा रणनीति को और मजबूत कर सकता है, ताकि इस मजबूत बाजार का और अधिक लाभ लिया जा सके।
Indian tourists biggest spenders singapore luxury goods
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 02:30 PMMultiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Aug 09, 2026 | 02:28 PMJ&K के नाहिद अली का वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीतकर बढ़ाया देश का मान
Aug 09, 2026 | 02:28 PMविदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
Aug 09, 2026 | 02:24 PMExplainer: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा?
Aug 09, 2026 | 02:22 PMजम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा का आगाज, घाटी में निकली भव्य रैलियां, 17 अगस्त तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम
Aug 09, 2026 | 02:22 PMभारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ा, बांग्लादेशियों ने एक भारतीय को किया अगवा
Aug 09, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












