हमले के बाद की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहलगाम जैसी घटना, बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोगों की मौत

Sydney Firing: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर सामूहिक गोलीबारी की खबरों के बाद अफरा-तफरी मच गई। कई गोलियां चलने की सूचना के बीच पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की।

मनोज आर्या

Sydney shooting: ऑस्ट्रेलिया के सबसे मशहूर समुद्र तटों में शामिल सिडनी के बोंडी बीच पर रविवार को उस समय दहशत फैल गई, जब कई गोलियां चलने की खबरों के बाद बड़ी संख्या में लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए. इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही न्यू साउथ वेल्स पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। लोगों से वहां से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बोंडी बीच प्रिसिंक्ट में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस बल तैनात है और हालात का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो लोग मौके पर मौजूद हैं, वे तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाएं और आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।

10 लोगों की मारे जाने की आशंका

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ही पलों में कई गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने कई चश्मदीदों के हवाले से बताया कि गोली चलने की आवाजें तेजी से सुनाई दीं, जिसके बाद समुद्र तट पर मौजूद लोग घबराकर भागने लगे।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बोंडी बीच पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में गोलियों और पुलिस सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं। हालांकि, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। वहीं, द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पत्रकारों ने ऐसे वीडियो देखे हैं जिनमें काले कपड़ों में दो लोग एक पुल के पास फायरिंग करते नजर आ रहे हैं और करीब एक दर्जन गोलियों की आवाज सुनी जा सकती हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के कार्यालय ने कहा है कि संघीय सरकार स्थिति से अवगत है। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि बोंडी क्षेत्र में सक्रिय सुरक्षा स्थिति बनी हुई है और लोगों को न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें