नाटो की सीमा में घुसी मिसाइल, सांकेतिक (AI मॉडिफाइड फोटो) 
विदेश

नाटो की दहलीज तक पहुंची मिसाइल! पोलैंड में रात भर बजते रहे सायरन; युद्ध की आहट से सहमा यूरोप

Poland Missile Attack: रूस के यूक्रेन पर भीषण हवाई हमले के बीच एक अज्ञात मिसाइल पोलैंड की सीमा में जा गिरी। पोलैंड ने तुरंत अपने F-16 विमानों को तैनात कर पूर्वी सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है।

अमन उपाध्याय

Poland Missile Attack NATO Alert: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। गुरुवार, 30 जुलाई 2026 की सुबह रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बोला, जिसकी आंच पड़ोसी देश और नाटो सदस्य पोलैंड तक पहुंच गई है।

यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की मूसलाधार बौछार के बीच एक 'अज्ञात वस्तु' पोलैंड की हवाई सीमा में घुसकर जमीन पर जा गिरी, जिससे पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद पोलैंड ने अपने F-16 लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया और सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले के सायरन गूंज उठे।

पोलैंड की सीमा में घुसी मिसाइल

पोलिश सैन्य अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 3:40 बजे एक अज्ञात  वस्तु उनके हवाई क्षेत्र में देखी गई। यह वस्तु सीमा से करीब 90 किलोमीटर अंदर तरनावा-कोलोनिया गांव के पास एक खेत में जा गिरी। धमाके के बाद मौके पर एक बड़ा गड्ढा देखा गया है।

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क खुद स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पोलैंड के रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश ने इसे 'बेहद कठिन रात' करार देते हुए कहा कि देश का एयर डिफेंस और निगरानी तंत्र पूरी तरह अलर्ट पर है।

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला

रूस ने यह हमला राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की उस चेतावनी के ठीक बाद किया, जिसमें उन्होंने रूस द्वारा बड़े हमले की तैयारी की आशंका जताई थी। यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, रूस ने एक साथ 74 क्रूज, बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं।

इसके अलावा, 284 'शाहेद' ड्रोन्स से भी हमला किया गया। यूक्रेन के ल्वीव शहर में एक रिहायशी इमारत पर मिसाइल गिरने से तीन बच्चों समेत 31 लोग घायल हो गए। वहीं, कीव और क्रिवी रिह में भी भारी तबाही हुई है, जहां बच्चों समेत कुल 7 लोगों की मौत की खबर है।

यूक्रेन का F-16 फाइटर जेट भी हुआ क्रैश

जंग के मोर्चे से यूक्रेन के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। बुधवार, 29 जुलाई को एक युद्धक मिशन के दौरान यूक्रेन का एक F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने बताया कि यह हादसा रूसी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने  के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।

गनीमत यह रही कि पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट होने में सफल रहा। बता दें कि इससे पहले भी रूसी हमलों के दौरान पोलैंड की सीमा का उल्लंघन हो चुका है, जिससे नाटो और रूस के बीच सीधे टकराव का खतरा बढ़ता जा रहा है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब