रूस ने बुरेवेस्टनिक मिसाइल का परीक्षण किया (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

रूस ने बना लिया ब्रम्हास्त्र! ट्रंप के बंकर को भी कर सकता है तबाह, दुनिया में मची खलबली

Russia Nuclear Missile News: रूस ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल "बुरेवेस्टनिक" का सफल परीक्षण किया है, जो असीमित रेंज और परमाणु ऊर्जा से संचालित है, जिससे वैश्विक सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।

अक्षय साहू

Russia Burevestnik Nuclear Missile: रूस ने हाल ही में अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल "बुरेवेस्टनिक" का परीक्षण किया है, जिसे लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिकों और सुरक्षा विशेषज्ञों में हलचल मच गई है। यह मिसाइल असीमित रेंज और परमाणु ऊर्जा से संचालित है। दावा किया जा रहा है कि यह किसी भी गुप्त ठिकाने, चाहे वह धरती पर हो, आकाश में या फिर पाताल में, उसे नष्ट करने में सक्षम है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने खुद इस मिसाइल के सफल परीक्षण का ऐलान किया, जिससे दुनिया भर में सुरक्षा चिंताएं और तनाव बढ़ गई हैं। बुरेवेस्टनिक ने 14,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की, और यह भविष्य में और भी अधिक दूरी तय करने की क्षमता रखती है।

शक्ति का संतुलन बदलने की क्षमता

पुतिन ने अपने सैन्य कमांडरों के साथ बैठक में इस मिसाइल के परीक्षण की जानकारी दी और अपने सशस्त्र बलों को इसकी तैनाती के लिए बुनियादी ढांचे को तैयार करने का आदेश दिया। यह मिसाइल असीमित दूरी तक के टारगेट को भेदने में सक्षम है और इसके परीक्षण के दौरान यह 15 घंटे तक हवा में रही।

पुतिन के मुताबिक, बुरेवेस्टनिक मिसाइल दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है और इसका अस्तित्व वैश्विक शक्ति संतुलन को हमेशा के लिए बदल देगा। यह परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल किसी भी संरक्षित ठिकाने को नष्ट करने की क्षमता रखती है, जो पारंपरिक मिसाइलों से कहीं अधिक शक्तिशाली है। पुतिन ने इसे 'तूफानी पक्षी' के रूप में भी वर्णित किया, जो रूस की गुप्त प्रयोगशालाओं से निकला है।

दुनियाभर के देश परेशान

इसके परीक्षण के बाद दुनिया भर में प्रतिक्रियाओं का तूफान आ गया। अमेरिका और यूरोप में इसे एक गंभीर चुनौती माना गया, जबकि चीन और अन्य देशों ने चुप्पी साधी, लेकिन इसके वैज्ञानिकों ने इस मिसाइल के मुकाबले के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे उकसावे वाला कदम करार दिया है। बुरेवेस्टनिक मिसाइल ने केवल सैन्य और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि यह वैश्विक शांति और हथियारों की दौड़ पर भी सवाल उठाने लगी है। दुनिया अब इस तूफानी पक्षी से निपटने के तरीकों की खोज में जुटी है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?