पोक्रोव्स्क पर कब्जा करने का करीबी रूसी सेना (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

‘हम चारों तरफ से घिर चुके हैं..’,यूक्रेन के इस शहर पर कब्जा करने की तैयारी में पुतिन,अंदर घूसे सैनिक

Russia-Ukraine War: रूस पोकरोव्स्क पर कब्जा करने के करीब है, जो यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक हब था। हालांकि, अब यह लड़ाई प्रतीकात्मक बन गई है और जमीनी स्थिति पर कम प्रभाव डालेगी।

अक्षय साहू

Russia Capture to Pokrovsk: रूस को यूक्रेन के साथ युद्ध में महत्वपूर्ण सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, और अब रूस पूर्वी यूक्रेन के रणनीतिक रूप से अहम शहर पोकरोव्स्क पर कब्जा करने के करीब है। रूसी सैनिक इस शहर में दाखिल हो चुके हैं और उनकी यूक्रेनी सैनिकों से झड़पें तेज हो गई हैं। यूक्रेन के एक बटालियन कमांडर ने मीडिया को बताया कि वे शहर में चारों ओर से घिर चुके हैं, लेकिन अब वे इसके आदी हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोकरोव्स्क का पतन अब रूस के हाथों तय लगता है। एक बटालियन कमांडर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, स्थिति बहुत कठिन है, चारों ओर लड़ाई हो रही है, शहरी इलाकों में गोलीबारी चल रही है और हर तरह के हथियारों से हमले हो रहे हैं। हम लगभग घिर चुके हैं, लेकिन हम इसके आदी हो गए हैं।

यूक्रेन के लिए कितना जरूरी है पोकरोव्स्क?

पोकरोव्स्क यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक हब है, जो कई प्रमुख राजमार्गों और रेल लाइनों को डोनेत्स्क, कोस्त्यांतिनिवका, जापोरिजिया और डिनीप्रो जैसे शहरों से जोड़ता था। हालांकि, रूस ने इन मार्गों में से अधिकांश को पहले ही नष्ट कर दिया है। यह शहर यूक्रेन के सप्लाई और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का अहम हिस्सा है, और यहां से पूर्वी मोर्चे पर सैनिकों और हथियारों की आपूर्ति की जाती थी। पोकरोव्स्क पर रूस का कब्जा, डोनेत्स्क क्षेत्र पर रूस के नियंत्रण को और मजबूत कर देगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, पोकरोव्स्क पर रूस का कब्जा जमीनी दृष्टिकोण से उतना बड़ा फर्क नहीं डालेगा, क्योंकि यह एक प्रतीकात्मक लड़ाई बन कर रह गई है। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक, इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के जॉर्ज बैरोस ने कहा, यह आपूर्ति लाइन के लिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह यूक्रेनी रसद को समर्थन देता था। लेकिन गर्मियों में जब रूस ने पोकरोव्स्क को घेरना शुरू किया, तब हालात बदल गए।

रूस ने तैनात किए 1.70 लाख सैनिक

हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि रूस ने पोकरोव्स्क पर हमले को तेज करने के लिए इस क्षेत्र में लगभग 1.70 लाख सैनिक तैनात किए हैं। बैरोस ने कहा, रणनीतिक, राजनीतिक और सूचनात्मक दृष्टिकोण से पोकरोव्स्क का बहुत महत्व है, क्योंकि पुतिन ने इस पर कब्जे को लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार बयान दिए हैं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट