रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला. फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला... 10 लोगों की मौत, कई शहरों में ब्लैकआउट; जंग में उतरे पोलैंड-रोमानिया!

Ukraine के पश्चिमी शहर टेरनोपिल में बुधवार रात रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों ने भारी तबाही मचाई। इस हमले में करीब 10 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हुए हैं। इसके बाद पोलैंड-रोमानिया ने भी लड़ाकू...

अमन उपाध्याय

Russia Ukraine Strike:  पश्चिमी यूक्रेन का टेरनोपिल शहर बुधवार रात तेज रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों से हिल गया। अधिकारियों के अनुसार, एक आवासीय टावर ब्लॉक पर किए गए हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुल 40 से अधिक घायल हुए हैं। मृतकों में सभी टेरनोपिल के निवासी बताए गए हैं। घायलों में 12 बच्चे शामिल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले में टावर ब्लॉक की ऊपरी मंजिलें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। इमारत के ऊपर काला धुआं दिखाई दिया और आग के कारण आसमान में नारंगी रोशनी फैल गई। बचाव दल रातभर मलबा हटाने में जुटा रहा, जबकि राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि कई परिवार अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

कई शहरों में ब्लैकआउट

रूसी हमलों में यूक्रेन की ऊर्जा और परिवहन पर भी गंभीर असर पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी। इससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

पोलैंड-रोमानिया ने अलर्ट में भेजे लड़ाकू विमान

यूक्रेन में हुए धमाकों का असर पड़ोसी देशों पर भी दिखा। पोलैंड और रोमानिया ने तड़के नाटो लड़ाकू विमानों को आसमान में भेज दिया, क्योंकि पश्चिमी यूक्रेन में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। पोलैंड के दो दक्षिण-पूर्वी हवाई अड्डों ल्वीव और टेरनोपिल को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। पोलिश सेना ने बताया कि यह कदम उनके हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया।

रोमानियाई हवाई क्षेत्र में घुसा ड्रोन

रोमानिया ने भी दो यूरोफाइटर और दो F-16 लड़ाकू विमान तैनात किए। दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों तुलसिया और गलाती में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई। बताया गया कि एक ड्रोन ने रोमानियाई हवाई क्षेत्र में 8 किलोमीटर तक प्रवेश किया, हालांकि उसके जमीन पर गिरने की पुष्टि नहीं हुई।

राष्ट्रपति  जेलेंस्की ने मदद की अपील की

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला रूस की बढ़ती आक्रामकता का संकेत है और यूक्रेन को अधिक वायु रक्षा मिसाइलों की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ