रोमानिया में कार हादसा, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

रोमानिया में कार बनी ‘फाइटर जेट’, हवा में उड़ी गाड़ी... VIDEO देखकर रह जाएंगे दंग

Romania Car Crash: रोमानिया के पिएत्रा न्याम्त्स में 55 वर्षीय ड्राइवर को चक्कर आने पर कार अनियंत्रित हो गई और दो कारों के ऊपर से उड़ते हुए एक घर के बगीचे में जा घुसी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

अमन उपाध्याय

Romania Car Crash Viral Video: रोमानिया के पिएत्रा न्याम्त्स शहर में शनिवार दोपहर एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने हर देखने वाले को हैरान कर दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब 55 वर्षीय व्यक्ति अपनी सेडान कार चला रहा था।

ड्राइविंग के दौरान अचानक उन्हें तेज चक्कर आने लगे और स्थिति बिगड़ने के कारण कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई। अगले ही पल कार ने ऐसा खतरनाक मोड़ लिया कि वह किसी फाइटर जेट की तरह हवा में उड़ती हुई दिखाई दी।

दो गाड़ियों को छूते ही उछल गई

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार सामान्य रफ्तार से चल रही थी, परंतु सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों को छूते ही वह उछल गई। अनुमान है कि कार करीब 4 से 5 मीटर तक हवा में उठी और इसके बाद सामने स्थित एक घर के बगीचे की दीवार तोड़कर अंदर जा गिरी। बगीचे में लगी बेंच, फूलों के गमले और लॉन को रौंदते हुए कार अंत में जाकर रुकी। हादसे के बाद जब ड्राइवर से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि ड्राइविंग करते वक्त अचानक बहुत बुरा महसूस हुआ। सब कुछ घूमने लगा और मैं ब्रेक तक नहीं मार पाया। पलभर में कार मेरे नियंत्रण से बाहर हो गई।

देखें VIDEO-

ड्राइवर को लगी गंभीर चोटें

इस हादसे की सबसे बड़ी राहत यह रही कि किसी अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी। जिन दो कारों के ऊपर से यह सेडान उड़ी वे खाली खड़ी थीं। बगीचे में भी उस समय कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, ड्राइवर को सिर, छाती, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं और कई हड्डियां भी टूट गईं। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम उन्हें अस्पताल ले जाना चाहती थी, लेकिन ड्राइवर ने surprisingly इनकार कर दिया और कहा कि मैं ठीक हूं, मुझे घर जाना है।

पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जॉर्जेस्कु ने बताया कि कानूनी रूप से वे उन्हें जबरदस्ती अस्पताल नहीं भेज सकते थे। हालांकि, पुलिस ने उनका खून का सैंपल लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा किसी चिकित्सीय समस्या, शराब या दवाओं के प्रभाव के कारण हुआ या नहीं। शुरुआती कार्रवाई के तहत उनका ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्स, टिकटॉक और फेसबुक पर इसे लाखों लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इसे रोमानियाई फास्ट एंड फ्यूरियस और रियल लाइफ ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड कहा। एक यूजर ने लिखा, ये आदमी अस्पताल भी नहीं गया? सुपरहीरो लगता है! वहीं कुछ लोगों ने ड्राइवर की स्वास्थ्य स्थिति और दूसरों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी