राहुल गांधी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

जानिए क्या है क्रोनीज्म? राहुल गांधी ने अडानी पर साधा निशाना, इन 3 ऑटो कंपनियों की जमकर तारिफ

Rahul Gandhi Colombia: कोलंबिया यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बजाज, हीरो और टीवीएस जैसी कंपनियों की तारीफ की और कहा कि सफलता पक्षपात से नहीं मेहनत और क्षमता से मिलती है। उन्होंने इशारों-इशारों में...

अमन उपाध्याय

Rahul Gandhi Cronyism Allegations: कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार दिवसीय कोलंबिया दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। इसी बीच, उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बजाज, हीरो और टीवीएस कंपनियों की तारीफ की और इशारों-इशारों में बिजनेसमैन गौतम अडानी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने अपनी तस्वीर बजाज पल्सर के साथ साझा करते हुए लिखा कि कोलंबिया में इन कंपनियों का शानदार प्रदर्शन देखकर गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि भारतीय कंपनियां केवल दोस्ताना लाभ (क्रोनीज्म) पर नहीं, बल्कि नवाचार (इनोवेशन) के दम पर सफलता हासिल कर सकती हैं। उनके ‘क्रोनीज्म’ शब्द का इस्तेमाल केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला माना जा रहा है, और इसका इशारा अडानी और अंबानी जैसी बड़ी कंपनियों की ओर हो सकता है।

क्रोनीज्म क्या होता है?

क्रोनीजम (Cronyism) उस स्थिति को कहते हैं जहां किसी अधिकारी या सत्ता में बैठे व्यक्ति द्वारा अपने दोस्तों या करीबी सहयोगियों को उनकी क्षमता या योग्यता की परवाह किए बिना पद, नौकरी या अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। यह आमतौर पर सरकारी नियुक्तियों, ठेके, पदोन्नति या अन्य अधिकारों में देखा जाता है, जहां निष्पक्षता और योग्यता की अनदेखी कर व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता दी जाती है।

लोकतंत्र पर हमला

राहुल गांधी ने कोलंबिया में छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत में सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने बताया कि भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं, और यह देश अपने नागरिकों के बीच संवाद का केंद्र है। सभी धर्मों, विचारों और परंपराओं के लिए जगह सुनिश्चित करने का सबसे सही तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था है। लेकिन वर्तमान में, उनका कहना है कि इस लोकतांत्रिक ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है।

राहुल गांधी ने भारत और चीन की राजनीतिक व्यवस्थाओं की तुलना करते हुए कहा कि भारत में विभिन्न भाषाएं, धर्म और परंपराएं हैं, जिन्हें उनकी पहचान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत वही नहीं कर सकता जो चीन करता है, यानी लोगों को दबाकर सत्तावादी तरीके से शासन करना।

राहुल गांधी पर भाजपा का जोरदार हमला

भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी इस समय विदेश में हैं, जबकि उन्हें विजयादशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं देनी चाहिए थीं। इसके बजाय, वे भारत के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को बार-बार देश के खिलाफ बोलने की आदत है। वह प्रधानमंत्री मोदी पर झूठे आरोप लगाते हैं और अक्सर बेबुनियाद बातें करते हैं। विदेश में जाकर वह कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है और चीन की तारीफ करते हैं, जिससे उनका चीन के प्रति प्रेम जाहिर होता है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, नई टीम से कर रहे मुलाकात

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव