-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bjp Mp Ravi Shankar Prasad Objected To Rahul Gandhis Statement About Generation Z
राहुल के GEN-Z वाले बयान पर महासंग्राम, रविशंकर प्रसाद ने की निंदा, ‘देश में हिंसा फैलाना चाहते…’
- Written By: पूजा सिंह
Ravi Shankar Prasad: राहुल गांधी के GEN-Z वाले बयान पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कड़ी आपत्ति जताई है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद (सौजन्य सोशल मीडिया)
BJP leader Ravi Shankar Prasad: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देश के युवाओं को खासकर ‘जेन-जी’ को लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर संबोधित किया। राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद भाजपा लगातार इस टिप्पणी की आलोचना कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
रविशंकर प्रसाद का कहना है कि राहुल गांधी देश में अराजकता और हिंसा फैलाना चाहते हैं और एक ऐसी सरकार को कमजोर करना चाहते हैं जो तीसरी बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई है, क्योंकि लोग उन्हें वोट नहीं देते। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की टिप्पणी को दोहराया है। भाजपा सांसद ने कहा, “गुरुवार शाम 7.05 पर राहुल गांधी ने पोस्ट कर लिखा, ‘देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश के ‘जेन-जी’, संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे।” रविशंकर ने पूछा, क्या ‘जेन-जी’ के नाम पर राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं?
‘राहुल चुनाव आयोग का अपमान करते हैं’
आगे रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के ‘इंडिया स्टेट के खिलाफ लड़ाई’ वाले बयान का भी जिक्र किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कहा था कि मेरी स्टेट ऑफ इंडिया से लड़ाई है। वो पीएम मोदी की सरकार से लड़ सकते हैं। लेकिन स्टेट ऑफ इंडिया में पूरा देश, सरकार, मीडिया और कोर्ट सभी आते हैं।” रविशंकर ने आगे कहा, “वे चुनाव आयोग का अपमान करते हैं, संसद का अपमान करते हैं और कोर्ट का अपमान करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
देश के Yuva
देश के Students
देश की Gen Z
संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद! pic.twitter.com/cLK6Tv6RpS — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2025
‘राहुल बार-बार निराधार आरोप लगाते हैं’
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने बार-बार निराधार आरोप लगाए हैं, जिससे विपक्ष के नेता से अपेक्षित गरिमा कम हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “शायद कांग्रेस को उनके लिए कोई नया शिक्षक ढूंढ़ना चाहिए, ताकि कम से कम उन्हें समझ तो आए कि वे क्या कह रहे हैं।” ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कितना झूठ बोलेंगे, कितना तथ्यों को तोड़-मरोड़कर रखेंगे। राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं। मैंने संसद में और टीवी पर कई बार कहा है कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते।
ये भी पढ़ें : UP के इस दिग्गज नेता ने किया 25 बार फोन, DM मैडम ने नहीं उठाया; मामला गड़बड़ाया तो मांगनी पड़ी माफी
‘राहुल गांधी ने सारी हदें पार कर दी’
भाजपा सांसद ने कहा, “राहुल गांधी पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस ने तो सारी हदें पार कर दीं। भारत का चुनाव आयोग अपना बचाव तो कर सकता है, लेकिन जब ज्ञानेश कुमार को कुछ महीने पहले ही चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है, तो वे 2023 के चुनावों में पक्षपात के ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं? उस प्रेस कांफ्रेंस में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की तस्वीर दिखा रहे थे। चुनाव आयोग इसके लिए खुद को डिफेंड करेगा। लेकिन, जो ज्ञानेश कुमार कुछ दिन पहले ही कि मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, उनके ऊपर 2023 के चुनाव को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी फोटो दिखा रहे हैं।”
Bjp mp ravi shankar prasad objected to rahul gandhis statement about generation z
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













