पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर हुई बात, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर हुई बात; क्या भारत-US ट्रेड डील पर लगेगी मुहर? दुनिया में हलचल तेज

PM Modi Trump Call: पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। ट्रेड डील के अंतिम चरण और बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच इस कॉल को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमन उपाध्याय

PM Modi Trump Call Amid India US trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक रिश्तों में आज एक बहुत बड़ी हलचल देखने को मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। इस बातचीत की पुष्टि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की है। इस खबर के सामने आते ही वैश्विक कूटनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

'द मूवर, द शेकर': ट्रंप का खास संदेश

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। बने रहें...'। इसके साथ ही ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक विशेष तस्वीर भी साझा की है, जिसमें 'द मूवर, द शेकर' लिखा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह शब्दावली दोनों नेताओं के बीच मजबूत आपसी तालमेल और वैश्विक स्तर पर उनके प्रभाव को दर्शाती है।

अंतिम चरण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील

यह फोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका एक ऐतिहासिक ट्रेड डील के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, ट्रेड सेक्रेटरी ने कुछ ही घंटों पहले संकेत दिया था कि व्यापारिक समझौते पर बातचीत अब अपने अंतिम चरण में है। कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि मोदी और ट्रंप की इस बातचीत का मुख्य केंद्र इसी डील को अंतिम रूप देना रहा होगा।

ट्रंप का पोस्ट

EU-इंडिया डील ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन?

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की इस सक्रियता के पीछे एक बड़ा कारण यूरोपीय संघ (EU) और भारत के बीच होने वाला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भी है। जानकारों का कहना है कि जब भारत ने वैश्विक स्तर पर अपना कारोबार फैलाना शुरू किया, तो अमेरिका को अपनी स्थिति पिछड़ने का डर सताने लगा। राजदूत सर्जियो गोर की हालिया सक्रियता और यह फोन कॉल इसी का परिणाम मानी जा रही है ताकि भारत और अमेरिका की दोस्ती में कोई कमी न आए।

वैश्विक समीकरण और जयशंकर का दौरा

यह बातचीत उस समय हुई है जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर खुद अमेरिका में हैं और 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं। जयशंकर ने हाल ही में अमेरिकी दूतावास जाकर सर्जियो गोर से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा, वैश्विक पटल पर अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत फिर से शुरू होने की खबरें हैं, जिससे मध्य पूर्व के संकट में बदलाव की उम्मीद है। ऐसे बदलते माहौल में मोदी-ट्रंप की यह वार्ता भारत की वैश्विक भूमिका को और भी महत्वपूर्ण बनाती है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे