पाकिस्तान में हिंदुओं पर कहर, सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान में हिंदुओं पर कहर, मां-बेटी का दिनदहाड़े अपहरण... जुल्म की सारी हदें पार

Hindu Woman Kidnapped Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से हिंदू समुदाय में भारी तनाव और...

अमन उपाध्याय

Pakistan Minority Rights: पाकिस्तान में दशकों से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आती रही हैं। विशेष रूप से हिंदू समुदाय लगातार अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों से जूझता रहा है। ताजा घटना सिंध प्रांत की राजधानी कराची के शेरशाह इलाके में सामने आई है, जहां एक हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, वारदात शनिवार शाम को सिंधी मोहल्ले में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला जैसे ही घर से बाहर निकली, तीन हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुंचे और उसे तथा उसकी बच्ची को जबरन एक सफेद कार में बैठाकर फरार हो गए।

अपहरणकर्ता भारी हथियारों से थे लैस

परिजनों ने बताया कि पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हो गई और अपहरणकर्ता भारी हथियारों से लैस थे। इस अपहरण के बाद से स्थानीय हिंदू समुदाय डर और तनाव में है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, जबकि प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय केवल औपचारिकता निभाता है। सिंध के नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शिवा काची ने बताया कि महिला रानी और उनकी बेटी अबतक लापता हैं। परिवार को आशंका है कि दोनों को जबरन इस्लाम कबूल करवाने की कोशिश की जाएगी और उसके बाद अपहरणकर्ताओं में से किसी एक के साथ मजबूरन शादी करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन जिस तरह तीन हथियारबंद लोग खुलेआम मां-बेटी को उठाकर ले गए, वह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

कई हिंदू लड़कियों का किडनैप

शिवा काची ने यह भी बताया कि सिंध में ऐसी घटनाएं कम नहीं हैं। कई हिंदू लड़कियों और महिलाओं को पहले किडनैप किया जाता है फिर उन पर इस्लाम स्वीकार करने का दवाब बनाया जाता है। इसके बाद उनकी शादी ऐसे लोगों से कर दी जाती है जो अक्सर उनकी उम्र से कई गुना बड़े होते हैं।

इसी तरह की एक और घटना हाल ही में सिंध के उमरकोट से सामने आई, जहां एक नई शादीशुदा हिंदू लड़की को अपहरण करने की कोशिश की गई। लड़की अपने पति के साथ मायके जा रही थी तभी हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोककर किडनैप करने का प्रयास किया।

हालांकि, इस बार अपहरणकर्ता सफल नहीं हो पाए। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। समुदाय के सदस्यों ने मांग की है कि सरकार तत्काल कार्रवाई करे और ऐसे मामलों पर सख्त कानून लागू करे, ताकि हिंदू महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा मिल सके।

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?