सांकेतिक तस्वीर  
विदेश

पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बाढ़ में राहत बचाव में जुटी नाव पलटी, 4 बच्चे समेत एक महिला की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ पीड़ितों को ले जा रही नाव पलटने से एक महिला और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 लोगों को बचा लिया गया। हादसा तेज बहाव के कारण हुआ।

अक्षय साहू

Pakistan Flood: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही एक नाव के पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक महिला और चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम मुल्तान जिले के जलालपुर पीरवाला क्षेत्र में हुई, जो लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर स्थित है। हादसे के वक्त नाव में लगभग 30 लोग सवार थे।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के महानिदेशक इरफान अली काठिया ने रविवार को मीडियो को बताया कि तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। नाव पर सवार 25 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक महिला और चार बच्चे पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि मृतकों ने जीवन रक्षक जैकेट नहीं पहनी थी।

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी

काठिया ने कहा, "23 अगस्त से पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है और अब तक 25,000 से अधिक सफल नाव बचाव अभियान चलाए जा चुके हैं। यह पहली बार है कि किसी बचाव नौका के पलटने से जनहानि हुई है।" उन्होंने यह भी बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्यों नाव पर सवार सभी लोगों के पास जीवन रक्षक जैकेट नहीं थीं।

उन्होंने जोर दिया कि सरकारी और निजी दोनों प्रकार की बचाव नौकाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ओवरलोड न हों और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद हों। पाकिस्तान में इस साल जून के अंत से जारी भारी बारिश और बाढ़ के चलते देशभर में अब तक 900 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कई प्रांतों में भारी तबाही हुई है और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं।

भारत ने किया था आगाह

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, अब तक 6,180 पशुओं की मृत्यु हो चुकी है और 7,848 घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत ने सतलुज नदी में हाई फ्लड अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह 8 बजे हरिके और फिरोजपुर बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इसके मद्देनज़र पाकिस्तान ने सतर्क करते हुए कहा है कि सतलुज नदी में जल प्रवाह और तेज़ हो सकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग