पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ड्रोन हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर भीषण ड्रोन हमला, एयरस्पेस बंद; आसमान में मंडरा रहे लड़ाकू विमान

Pakistan Drone Attack: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ड्रोन हमला हुआ है, जिससे शहर के कई इलाकों में धमाके हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है और वायुसेना के विमान तैनात हैं।

अमन उपाध्याय

Islamabad Drone Attack News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक भीषण ड्रोन हमले से दहल उठी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में ड्रोन गिरने और धमाकों की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस अचानक हुए हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था और हवाई रक्षा प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

कई इलाकों में गिरे ड्रोन और हुए धमाके

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामाबाद के महत्वपूर्ण क्षेत्रों फैजाबाद और आई-8 (I-8) इलाके में दो ड्रोन गिरने की पुष्टि हुई है। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शमशाबाद इलाके में एक शक्तिशाली धमाका सुना गया। इसके अतिरिक्त, आई-9 (I-9) सेक्टर के पास भी एक अन्य विस्फोट होने की खबर मिली है जिससे स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई।

मरगला हिल्स में लगी भीषण आग

हमले की जद में इस्लामाबाद की प्रसिद्ध मरगला हिल्स भी आई है। बताया जा रहा है कि इस पहाड़ी इलाके में एक ड्रोन गिरने के बाद वहां भीषण आग लग गई है। धुएं के गुबार दूर-दूर से देखे जा सकते हैं और आग पर काबू पाने के लिए राहत कार्य शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

हवाई क्षेत्र बंद, एयरफोर्स हाई अलर्ट पर

राजधानी पर हुए इस सीधे हमले के तुरंत बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद के एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। वर्तमान में, पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) के लड़ाकू विमान आसमान में चक्कर काट रहे हैं और किसी भी संभावित खतरे को विफल करने के लिए निरंतर निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर उतरने वाली सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को तत्काल प्रभाव से अन्य हवाई अड्डों की ओर डाइवर्ट कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

राजधानी इस्लामाबाद जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर के बीचों-बीच ड्रोन का पहुंचना और विस्फोट करना पाकिस्तानी खुफिया तंत्र की एक बड़ी विफलता मानी जा रही है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पुलिस और सैन्य बलों ने पूरे शहर की घेराबंदी कर दी है। संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब पूरे क्षेत्र में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर