पाकिस्तान में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा बॉर्डर पर एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के समय बस में करीब 48 यात्री सवार थे।

अमन उपाध्याय

Pakistan Bus Accident 40 Killed: पाकिस्तान के अशांत और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र बलूचिस्तान से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है। शुक्रवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 40 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भीषण दुर्घटना बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांतों की सीमा के पास हुई। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर बढ़ा दी है और राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

कैसे हुआ ये हादसा?

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके में हुई। बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान की ओर जा रही थी। रास्ते में पहाड़ी इलाके की घुमावदार सड़कों पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन गहरी खाई होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यात्रियों को लेकर अलग-अलग आंकड़े

दुर्घटना के समय बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इसे लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। शेरानी के डिप्टी कमिश्नर (DC) वली खान काकर के मुताबिक, बस 36 यात्रियों के साथ क्वेटा से रवाना हुई थी।हालांकि, रास्ते में एक दूसरी बस खराब हो गई थी, जिसके यात्रियों को भी इसी बस में सवार कर लिया गया था।

वहीं, खैबर पख्तूनख्वा की रेस्क्यू 1122 सेवा के अनुसार, जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई तब उसमें कुल 48 यात्री सवार थे। अब तक 40 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

राहत-बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने तुरंत राहत कार्य तेज करने के आदेश जारी किए। वर्तमान में दोनों प्रांतों का जिला प्रशासन, झोब इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार शाहिद रिंद ने पुष्टि की है कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सरकार ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

अक्सर होते रहते हैं हादसे

पाकिस्तान के पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के हादसे अक्सर खराब सड़कों और पुराने वाहनों के कारण होते रहते हैं। प्रशासन का कहना है कि वे इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे हुए थे या कोई तकनीकी खराबी हादसे की वजह बनी। फिलहाल, बचाव दल मलबे में फंसे अन्य संभावित यात्रियों की तलाश कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए