मुनीर ने कहा कि भारत से लड़ेगा मेरा बेटा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

भारत से लड़ेगा मेरा बेटा, शहीद हुआ तो... बौखलाए 'मुल्ला मुनीर' ने कही चौंकाने वाली बात

Asim Munir son fights India: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा की और कश्मीर को एक अंतरराष्ट्रीय विवाद बताया है। पाकिस्तान में सत्ता बदलने की खबरों के..

अमन उपाध्याय

Asim Munir Threat:  ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बहुत परेशान है। उसके कई आतंकी ठिकाने और एयरबेस तबाह हो चुके हैं। एयरबेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब वह ऑपरेशन के लिए उपयोगी नहीं रहे, जिससे पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर अपनी बहादुरी का प्रचार करते दिख रहे हैं। युद्ध के बाद से वे दो बार अमेरिका गए हैं और वहां अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ करते नजर आए।

ब्रुसेल्स में आसिम मुनीर ने खुद को शांति का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनका बेटा भारत के खिलाफ लड़ेगा, और अगर वह शहीद हो गया तो उनका पोता आगे आएगा। उन्होंने फिर से कश्मीर को एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बताया और उसकी चिंता जताई।

कभी भी हो सकता है तख्तापलट

ब्रुसेल्स में पाकिस्तानियों से बात करते हुए मुनीर ने कहा कि उन्हें सत्ता पाने का कोई शौक नहीं है। लेकिन पाकिस्तान में अफवाहें हैं कि वे सत्ता पलट की तैयारी कर रहे हैं। लोग मानते हैं कि वे कभी भी तख्तापलट कर सकते हैं और शहबाज शरीफ को हटाकर खुद देश की बागडोर संभाल सकते हैं।

ब्रुसेल्स में ट्रंप की तारीफ करते हुए मुनीर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति के संरक्षक और प्रेमी हैं। पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। सबसे पहला श्रेय पाकिस्तान को जाता है कि उसने ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया। वहीं, पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने दावा किया है कि दुनिया में अब अराजकता और जंगल राज जैसा माहौल बन गया है।

कश्मीर को लेकर मुनीर उगला जहर

ब्रुसेल्स में आसिम मुनीर के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई सच्चा कानून नहीं है, बल्कि जंगलराज का राज चलता है। अगर आपके पास ताकत होगी, तो दुनिया आपकी इज्जत करेगी और आपको स्वीकार करेगी। हम शांति में विश्वास रखने वाले लोग हैं, लेकिन अगर कोई हमसे टकराएगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। मुनीर ने कश्मीर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कश्मीर भारत की निजी संपत्ति नहीं है, यह कोई द्विपक्षीय मामला नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि भारत के खिलाफ उनका बेटा लड़ाई करेगा, और अगर वह शहीद हो गया तो उसका पोता भी लड़ाई जारी रखेगा।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी